नई दिल्ली, दिसंबर 23। जैसे-जैसे साल करीब आ रहा है, कई कार निर्माता कंपनियां अपने कार मॉडल लाइन-अप में ईयर एंड ऑफर के तहत भारी छूट दे रही हैं। महिंद्रा डीलरशिप स्कॉर्पियो, एक्सयूवी300, केयूवी100, बोलेरो और मराजो जैसे मॉडलों पर कैश छूट, कॉरपोरेट ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट जैसे फायदे दे रही है। यदि आप 31 दिसंबर तक कोई कार खरीदते हैं तो आप भारी बचत कर सकते हैं। आगे जानिए कि किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है।
अल्टुरस पर इस महीने आपको 3.01 लाख रु तक की बचत हो सकती है। इसमें 2,20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये की फ्री एक्सेसरीज, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। आपको 3,01,500 रुपये तक बचत हो सकती है।
महिंद्रा बोलेरो नियो
महिंद्रा बोलेरो नियो पर एक्सचेंज बोनस 15 हजार रु और कॉर्पोरेट डिस्काउंट 4000 रु का है। इसके अलावा कार पर कोई और छूट नहीं है।
महिंद्रा एक्सयूवी पर मिलने वाले फायदों में 30,000 रुपये तक की नकद छूट, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट लाभ शामिल है। ग्राहक 10,000 रुपये तक के अतिरिक्त ऑफ़र और एक्सेसरीज़ का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे इस पर कुल बचत 69,000 रुपये हो जाएगी।
महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी
महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी पर मिलने वाले फायदों में 38,055 रुपये तक की नकद छूट शामिल है। वहीं आपको 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट लाभ भी मिलेगा। यानी कुल मिला कर आपको 61,055 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
महिंद्रा मराजो पर 20,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपये तक का कॉर्पोरेट लाभ पेश किया जा रहा है। इस प्रकार इस कार पर कुल लाभ होता है 40,200 रुपये।
महिंद्रा स्कॉर्पियो इस समय इकलौते 140एचपी, 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश की जाती है। स्कॉर्पियो की सबसे बड़ी खूबियों में से एक डीजल इंजन का रिफाइनमेंट है। हालांकि, इसके इंटीरियर्स को एर्गोनोमिक रूप से ज्यादा व्यवस्थित नहीं किया गया है और यह अपने ऑफर के हिसाब से थोड़ी महंगी हो गयी है। महिंद्रा स्कॉर्पियो पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। साथ ही अतिरिक्त ऑफर और एक्सेसरीज के साथ 15,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। साथ ही आपको 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट लाभ भी मिलेगा। मगर स्कॉर्पियो पर कोई नकद छूट नहीं है।
बोलेरो महिंद्रा के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। मगर यह कई साल पुरानी कार है। पिछले साल मार्च में अंतिम बार इसे अपडेट किया गया था। बोलेरो 75एचपी, 1.5-लीटर एमहॉक75 डीजल इंजन से लैस है। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम है, फिर भी इसमें सात लोगों के बैठने की जगह है। इसका इंटीरियर कुछ खास नहीं है और आधुनिक गैजेट्स से लैस नहीं है। बोलेरो पर केवल 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनेफिट दिया जा रहा है। इस कार पर कोई नकद छूट या अतिरिक्त ऑफ़र नहीं हैं। बता दें कि इस महीने महिंद्रा महिंद्रा एक्सयूवी700 और थार पर कोई ऑफर पेश नहीं कर रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान