नयी दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी जल्द ही बेहद सस्ता लाइफ सेविंग वेंटीलेटर बना सकती है, जिसकी कीमत 7500 रुपये होगी। आम तौर पर वेंटीलेटर की लागत 10 लाख रुपये आती है। महिंद्रा के वेंटीलेटर की कीमत इसके मुकाबले कई गुना कम है। महिंद्रा का उद्देश्य सस्ते वेंटीलेटर बना कर कोरानावायरस महामारी से मुकाबला करने में मदद करना है। कंपनी के अनुसार मंजूरी मिलने के बाद इसके पास तीन दिनों के भीतर बैग वाल्व मास्क वेंटीलेटर (Ambu Bag) के ऑटोमेटेड वर्जन का मॉडल होगा।
महिंद्रा चेयरमैन ने किया ट्वीट
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में कहा है कि 'हम एक आईसीयू वेंटिलेटर के एक स्वदेशी निर्माता के साथ काम कर रहे हैं। ये परिष्कृत मशीनें हैं जिनके लागत 5 से 10 लाख रुयपे के बीच होती है। यह उपकरण एक अंतरिम जीवन रक्षक है और हमारी टीम का अनुमान है कि इसकी कीमत 7,500 रुपये से कम होगी।' इससे पहले महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के डायरेक्टर पवन गोयनका ने कहा था कि डिजाइन को सरल बनाने और क्षमता बढ़ाने में मदद करने के लिए कंपनी वेंटिलेटर की एक मौजूदा निर्माता और दो सरकारी कंपनियों के साथ काम कर रही है। महिंद्रा ग्रुप की इंजीनियरिंग टीम उनके साथ कार्य पर लगी हुई है।
अपने प्लांट्स को करेगी तैयार
आनंद महिंद्रा के अनुसार एक बार मंजूरी मिलने के बाद कंपनी फौरन इस चीज पर काम करेगी कि कैसे इसके मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में वेंटीलेटर तैयार किये जा सकते हैं। मंजूरी मिलने के तीन दिन के भीतर महिंद्रा एक मॉडल पेश करेगी। आनंद के अनुसार महिंद्रा में हम वेंटिलेटर उपलब्ध कराने के अपने प्रयासों के लिए लोगों और कंपनियों से मिल रहे समर्थन से अभिभूत हैं। कंपनी ने इस संकट की घड़ी में अपनी हॉस्पिटेलिटी इकाई भी ऑफर की हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान