Mahindra Thar 2 RWD : महिंद्रा ने अपनी ऑफ रोड एसयूवी महिंद्रा थार का सस्ता वेरिएंट महिंद्रा थार 2आरडब्ल्यूडी लॉन्च किया है। कंपनी की तरफ से इस थार में कलर, नया पावरट्रेन और फीचर्स जैसे बदलाव किये है। आइए जानते हैं इस बदलाव के बारे मे सारी डिटेल।
कंपनी की तऱफ से इस सस्ती एसयूवी को तीन वेरिएंट के साथ बाजार में लाया गया हैं। इसमें एमटी एएक्स(ओ)(डीजल), एमटी एलएक्स(डीजल) और एटी एलएक्स (पेट्रोल) हैं। कंपनी ने इस थार को बाजार में 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा हैं। वहीं अगर इसके टॉप वेरिएंट पर जाते है, तो फिर इसकी कीमत 13.49 लाख रुपये हो जाती है। जो कस्टमर्स इस एसयूवी की बुकिंग करना चाहते है। वे कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बुकिंग करना चाहते है, तो फिर आप नजदीकी डीलर के पास जाकर भी बुकिंग कर सकते है।
कंपनी ने इस एसयूवी को ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट दो कलर विकल्प में पेश किया हैं। यह जो दो कलर विकल्प है मौजूदा थार में नहीं मिलते हैं। महिंद्रा ने एंट्री लेवल थार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का ऑप्शन दिया है। पहले इंजन 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में 152 एचपी की पावर और 320 एनएम का टार्क पैदा करता है। 1.5 लीटर डीजल इंजन दूसरा इंजन में 117 एचपी की पावर और 300 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।
महिंद्रा थार 2डब्ल्यूडी थार के फीचर्स और सैफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इस थार में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें हैलोजन लाइट्स, क्रूजर कंट्रोल, इलेक्ट्रिक कंट्रोल्ड एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और हार्ड टॉप रूफ पैनल को दिया है साथ ही कंपनी ने इसमें डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, हिल डिसेंट कंट्रोल और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स को दिया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग