नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन से पहले कार निर्माता कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जोड़ने में जुटी हैं। कुछ दिन बाद नवरात्रि शुरू होने वाली है और इस दौरान लोग जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में टेक और ऑटो कंपनियां भी इस मौके को कैश करने के लिए तैयार है। Mahindra Thar : लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, जानें डीटेल ये भी पढ़ें
कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने प्रोडक्ट्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर रही है, ताकि सेल्स बढ़ाई जा सके। इन कंपनियों में महिंद्रा का नाम भी शामिल है। महिंद्रा अपनी चुनिंदा कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।
ये ऑफर हासिल करने के लिए ग्राहकों को कंपनी की गाड़ी ऑनलाइन बुक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं किस कार पर कितनी छूट दी जा रही है। जी हां महिंद्रा दिवाली से पहले इस महीने अपने प्रॉडक्ट्स पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इन डिस्काउंट्स में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं, साथ ही कंपनी एक्ससरीज पर भी 3000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है लेकिन इसके लिए आपको महिंद्रा कार ऑनलाइन बुक करनी होगी। हालांकि कंपनी हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा थार पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं कर रही है।
महिंद्रा ऑल्ट्रस G4
महिंद्रा ऑल्ट्रस G4 खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। ग्राहकों को इस कार पर 3.06 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट कंपनी इस महीने ऑफर कर रही है। फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में यह कार सबसे अफोर्डेबल कार है। कार पर इस महीने कंपनी 2.2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
महिंद्रा KUV100 NXT
अगर आप अगर आप महिंद्रा की KUV100 NXT कार को इस महीने खरीदते हैं आपको शानदार ऑफर मिलेगा। महिंद्रा की इस कार पर आप अक्टूबर महीने में 62,000 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं। डिजाइन और सिटिंग कंफीग्यूरेशन के मामले में यह कार बाकी कारों से काफी अलग है। इस कार पर मौजूदा समय में 62,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
महिंद्रा XUV500
इनके अलावा कंपनी अपनी XUV500 कार पर करीब 57,000 रुपये की छूट दे रही है। इसे कंपनी ने पहली बार साल 2011 में लॉन्च किया था। कंपनी इस कार का फेसलिफ्ट 2 बार अपडेट कर चुकी है। कंपनी अगले साल इस कार का न्यू जेनेरेशन मॉडल लॉन्च करेगी। इस महीने कार की खरीद पर आप 57,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो
अगर आप बोलेरो खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको 20,550 रूपये तक का लाभ मिल सकता हैं, जिसमें 6,550 का कैश डिस्काउंट, 10,000 तक का एक्सचेंज ऑफर और 4,000 तक का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।
महिंद्रा XUV300
महिंद्रा अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 10,000 रूपये का कैश डिस्कांउट, 25,000 रूपये का एक्सचेंज ऑफर, 5,000 तक के कॉर्पोरेट ऑफर और 5,000 तक के अन्य डिस्कांउट उपलब्ध है। इससे कुल बचत 45,000 रूपये तक होती है।
महिंद्रा मराजो
यदि आप मराजो को खरीदने के इच्छुक हैं, तो एमपीवी पर आपको कुल 41,000 रूपये तक की बचत मिल सकती है, जिसमें 15,000 रूपये का कैश डिस्कांउट, 15,000 रूपये का एक्सचेंज ऑफर, 6000 रूपये का कॉर्पोरेट ऑफर के साथ 5000 रूपये का अन्य लाभ शामिल है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा ने कुछ महीने पहले बीएस 6 स्कॉर्पियो लॉन्च की थी और इस एसयूवी पर 20,000 रूपये का कैश डिस्कांउट का लाभ मिलता है, साथ ही 25,000 रूपये का एक्सचेंज ऑफर, 5,000 का कॉर्पोरेट ऑफर, और एक अन्य ऑफर के अन्तर्गत 10,000 रूपये का डिस्कांउट मिलता है। ये सभी डिस्कांउट मिलाकर खरीददार 60,000 तक की कुल बचत कर सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान