नई दिल्ली: नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए गुड न्यूज है। कई कार कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान कर रही हैं। महिंद्रा करीब-करीब सभी मॉडल पर छूट दे रही है। यदि आप महिंद्रा एसयूपी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच खरीदें ये CNG कारें, जानिए कीमत
ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। महिंद्रा मार्च के महीने में अपनी कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर में महिंद्रा एक्सयूवी 300, बोलेरो, मारज़ो, स्कॉर्पियो, अल्टुरस जी 4 जैसी कारों पर 3 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। तो चलिए हम आपको खबर के जरिए बताएंगे कि मार्च में महिंद्रा की कौन सी कार खरीदनें पर कितना लाभ मिलेगा।
महिंद्रा अपनी लग्जरी एसयूवी अल्टुरस जी 4 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस एयसूवी की खरीद पर आप 3 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि अब कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है और ये ऑफर स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करना होगा कि वहां पर स्टॉक है या नहीं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 28 लाख 73 हजार रुपये और 31 लाख 73 हजार रुपये है।
भारत महिंद्रा बोलेरो को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है यहीं कारण है कि इसकी डिमांड भी ज्यादा है। इस कार पर आपको 3,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो बेस वेरिएंट की कीमत 8 लाख 17 हजार रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9 लाख 14 हजार रुपये है।
महिंद्रा की मशहूर एमपीवी मराजो की खरीद पर भी आप भारी बचत कर सकते हैं। इस एमपीवी के M2 वेरिएंट पर इस महीने में 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके M4 और M6 वेरिएंट पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। वहीं इसके बेस वेरिएंट की कीमत 11 लाख 64 हजार रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 13 लाख 79 हजार रुपये है।
महिंद्रा की स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार है। स्कॉर्पियो खरीदने पर आपको 7,042 रुपये का डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी पर आपको 10 हजार रुपये की एक्सेसरीज भी मिलेगी। ऐसे में स्कॉर्पियों खरीदने पर आपको 36,042 रुपये की कुल बचत होगी। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत 11 लाख 99 हजार रुपये है और टॉप वेरिएंट की कीमत 16 लाख 52 हजार रुपये है।
महिंद्रा एक्सयूवी300 को ग्लोबल एनसीपीए कार क्रैश रेटिंग में 5 स्टार मिले है। जिसके बाद इस कार पर लोगों का भरोसा पहले के मुकाबले और बढ़ा है। महिंद्रा एक्सयूवी300 के पेट्रोल वेरिएंट पर 5 हजार रुपये कैशबैक और डीजल वेरिएंट पर 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा इस एसयूवी पर 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ 5 हजार रुपये की एक्सेसरीज भी मिलेगी। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत 7 लाख 95 हजार रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 12 लाख 55 हजार रुपये है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग