नई दिल्ली, फरवरी 24। महिंद्रा कारों की कीमत इसके सबसे सस्ते मॉडल के लिए 6.19 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि केयूवी100 एनएक्सटी है। इसका सबसे महंगा मॉडल अल्टुरस जी4 है, जिसकी कीमत 28.85 लाख रुपये से शुरू होती है। महिंद्रा भारत में 9 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें एसयूवी कैटेगरी में 4 कारें, एमयूवी कैटेगरी में 1 कार, कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 4 कारें शामिल हैं। महिंद्रा की भारत में 4 आगामी कारें हैं, ईकेयूवी100, ई20 एनएक्सटी, ईएक्सयूवी300 और न्यू स्कॉर्पियो। यदि आप बजट के बाद महिंद्रा की कोई नयी कार खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी यहां लेटेस्ट प्राइस लिस्ट चेक करें।
9 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी : शुरुआती कीमत 6.19 लाख रुपये
- महिंद्रा एक्सयूवी 300 : शुरुआती कीमत 8.16 लाख रुपये
- महिंद्रा बोलेरो : शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये
- महिंद्रा बोलेरो नियो : शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये
- महिंद्रा मराजो : शुरुआती कीमत 12.79 लाख रुपये
- महिंद्रा एक्सयूवी 700 : शुरुआती कीमत 12.96 लाख रुपये
महिंद्रा की सबसे अधिक कीमत वाली कारें :
- महिंद्रा थार : शुरुआती कीमत 13.17 लाख रुपये
- महिंद्रा स्कॉर्पियो : शुरुआती कीमत 13.19 लाख रुपये
- महिंद्रा अल्टुराज जी4 : शुरुआती कीमत 28.85 लाख रुपये
- महिंद्रा ई20 एनएक्सटी : 6 लाख रुपये
- महिंद्रा ईकेयूवी 100 : 8 लाख रुपये
- महिंद्रा न्यू स्कॉर्पियो : 10 लाख रुपये
- महिंद्रा ईएक्सयूवी 300 : 14 लाख रुपये
महिंद्रा एंड महिंद्रा, जिसे पहले मुहम्मद और महिंद्रा के नाम से जाना जाता था, की स्थापना 1945 में हुई थी। कंपनी, जिसका मुख्यालय मुंबई में है, महिंद्रा समूह (एक भारतीय समूह) का एक हिस्सा है। कंपनी के महाराष्ट्र राज्य में नासिक, मुंबई और पुणे में स्थित फैक्ट्रीज हैं। कार निर्माता वर्तमान में केयूवी100 एनएक्सटी, बोलेरो, बोलेरो नियो, मराज़ो, स्कॉर्पियो, अल्टुरस जी4, एक्सयूवी300, थार और एक्सयूवी700 जैसे मॉडल बेचती है।
महिंद्रा थार, बोलेरो नियो और एक्सयूवी700 पर कोई ऑफर नहीं है। मगर महिंद्रा की बाकी कारों पर 28 फरवरी तक आपको छूट मिल जाएगी। बोलेरो नियो पर कोई ऑफर नहीं है, बोलेरो एसयूवी पर 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। एनवीपी पेशकश की बात करें तो मराजो तीन ट्रिम्स - एम2, एम4 प्लस और एम6 प्लस में उपलब्ध है। मिल रहे बेनेफिट्स में 20,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपये का कॉर्पोरेट लाभ शामिल है। महिंद्रा एक्सयूवी300 कॉम्पैक्ट एसयूवी को इस महीने 30,000 रुपये तक की नकद छूट, 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अल्टुरस जी4 पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर एक्सचेंज बोनस 50,000 रुपये तक है। वहीं 11,500 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट और अतिरिक्त ऑफ़र 20,000 रुपये तक हैं। स्कॉर्पियो 15,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट लाभ और 15,000 रुपये तक की अन्य छूट के साथ उपलब्ध है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग