नई दिल्ली, नवंबर 20। महिंद्रा इस महीने अपने कई मॉडल्स पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर और बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। इन बेनेफिट में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, एक्सेसरीज़ और कॉर्पोरेट बेनेफिट्स शामिल हैं। यदि आप एक महिंद्रा यात्री कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप इन बेनेफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। इससे पहले हम मारुति, टाटा, महिंद्रा और अन्य कार निर्माता कंपनियों के नवंबर डिस्काउंट ऑफर की जानकारी दे चुके हैं। यहां हम महिंद्रा के नवंबर ऑफर की डिटेल लेकर आए हैं। महिंद्रा के कारों पर यह ऑफर 30 नवंबर तक लागू हैं। आगे जानिए कि इसकी कौन सी कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
महिंद्रा बोलेरो पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। जबकि हाल ही में लॉन्च हुई बोलेरो नियो पर कोई ऑफर नहीं पेश किया गया है। एमवीपी (मल्टी पर्पस व्हीकल) की बात करें तो मराजो तीन ट्रिम्स (एम2, एम4 प्लस और एम6 प्लस) में उपलब्ध है। इस महीने मराजो पर 20,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट मिल रहा है।
महिंद्रा एक्सयूवी300 कॉम्पैक्ट एसयूवी को इस महीने 15,000 रुपये तक की नकद छूट, 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। एक्सयूवी300 पर 5,000 रुपये तक के अन्य ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
महिंद्रा अल्टुरस जी4 कार निर्माता का प्रमुख मॉडल है और इस महीने सबसे अधिक छूट इसी कार पर मिल रही है। इस कार पर एक्सचेंज बोनस 50,000 रुपये तक है। इसके अलावा महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर आपको 11,500 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट और 20,000 रुपये तक के अन्य अतिरिक्त ऑफ़र मिल जाएंगे।
महिंद्रा लाइनअप में केयूवी100 एमएक्सटी सबसे किफायती मॉडल है। केयूवी 38,055 रुपये तक की नकद छूट, 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट के साथ उपलब्ध है। इसी तरह स्कॉर्पियो पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि ऑफ़र शहर और वेरिएंट के आधार पर अलग हो सकते हैं। ये सभी ऑफ़र 30 नवंबर, 2021 तक लागू हैं और एक्स-शोरूम, दिल्ली के आधार पर हैं। बता दें कि महिंद्रा की थार और एक्सयूवी700 पर कोई ऑफर नहीं है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अक्टूबर में कुल होलसेल बिक्री सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,908 इकाई रही। कंपनी ने अक्टूबर 2020 में कुल 44,359 इकाई की बिक्री की थी। पिछले महीने घरेलू बाजार में कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 20,130 इकाई रही थी, जो एक साल पहले की अवधि में 18,622 इकाई से 8 प्रतिशत अधिक थी। घरेलू कमर्शियल वाहनों की बिक्री पिछले महीने अक्टूबर 2020 में 23,716 इकाइयों से गिर कर 18,604 इकाई हो गई। निर्यात पिछले महीने बढ़कर 3,174 इकाई हो गया, जो अक्टूबर 2020 में 2,021 इकाइयों से 57 प्रतिशत अधिक था। इसकी कारों की मांग अच्छी बनी हुई है। इसकी एक्सयूवी700 को भी जोरदार रेस्पोंस मिला है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान