नई दिल्ली: देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की बोलेरो एसयूवी की भारतीय बाजार में अलग ही पहचान है। महिंद्रा लोगों के बीच खास लोकप्रिय है। महिंद्रा की एसयूवी के प्रति लोगों का एक खास लगाव भी देखा गया है। तो अगर आप भी महिंद्रा की एसयूवी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। प्रमुख कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी लोकप्रिय कारों के लिए फरवरी ऑफर लेकर आई है। इन 6 Cricketer को मिलेगी Free में Thar, जानिए Anand Mahindra का प्लान
80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
महिंद्रा अपनी एक्सयूवी500, Marazzo, स्कॉर्पियो और एक्सयूवी300 सहित कई कारों पर 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने अपनी कारों पर डिस्काउंट की घोषणा ऐसे समय पर की है जब बहुत सी कार कंपनी जैसे मारुति, टाटा, और हुंडई ने अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी है। ऐसे में माना जा रहा है कि महिंद्रा के इस ऐलान से कस्टमर महिंद्रा की कारों की ओर आकर्षित होंगे। आपको बता दें महिंद्रा की ओर से इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, ऐक्सचेंज बोनस और कंप्लीमेंट्री एसेसरीज दी जा रही है। तो चलिए आपको डिटेल में ऑफर के बारे में बताते है।
एक्सयूवी 500
सबसे पहले हम बात करेंगे एक्सयूवी 500 की इस कार पर महिंद्रा की ओर से 80,800 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें आपको 36,800 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा और इस कार पर आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 9,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये की एसेसरीज मिलेगी। वहीं इस कार की कीमत की बात करें तो दिल्ली एक्स शोरूम इसकी कीमत 13 लाख 83 हजार रुपये है। जिसमें BS6 मानक का 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया है। जो 122.6hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
एक्सयूवी300
बात करें महिंद्रा एक्सयूवी300 की तो इस कार पर आपको 44,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। जिसमें आपको 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5 हजार रुपये की एसेसरीज मिल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा की इस कार की कीमत 7 लाख 95 हजार रुपये है। वहीं कंपनी ने इस कार में 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। जो क्रमश: 116.6 hp की पावर और 110.1hp की पावर जनरेट करता है।
महिंद्रा की इस कार पर आपको कुल 41 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। जिसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं इस कार में कंपनी ने बीएस6 मानक का 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया है। जो 122.6bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
महिंद्रा की इस कार पर आपको 39,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। जिसमें कंपनी की ओर से 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इस एसयूवी पर कंपनी की ओर से 10 हजार रुपये की एसेसरीज भी दी जा रही है। महिंद्रा स्कॉर्पियो की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 12 लाख 67 हजार रुपये है। जिसमें कंपनी ने BS6 मानक का 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया है जो 140hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
महिंद्रा ने अपने कस्टमर के लिए फ्री मेगा सर्विस कैंप शुरू किया है। इस सर्विस कैंप में महिंद्रा के कस्टमर को आकर्षक छूट के साथ कई और सहूलियत दी जा रही है। महिंद्रा का मेगा फ्री सर्विस कैंप 8 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक देशभर में 600 से ज्यादा महिंद्रा सर्विस स्टेशन पर चलेगा। यदि आपके पास महिंद्रा की बोलेरो, स्कॉर्पियो, XUV500, Marazzo, Alturas G4, XUV300 TUV300, KUV100, Xylo, Nuvosport, Quanto, Verito, Verito Vibe, जैसी गाड़ी है। तो आप महिंद्रा के फ्री मेगा सर्विस कैंप का लाभ उठा सकते है। यदि आप महिंद्रा के इस सर्विस कैंप में जाते है और वाहन की सर्विस कराते है। तो महिंद्रा की ओर से आपको स्पेयर पार्ट्स पर 5 प्रतिशत, लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत और मैक्सिकेयर ट्रीटमेंट पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग