Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इस योजना के माध्यम से करीब 20 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

Advertisement

आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन को मनाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी भागीदारी को बताना है। दिल्ली की महिलाओं को ठीक महिला दिवस के दिन बड़ी खुशखबरी दी है।

Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना की घोषणा की है। जहां उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा दिल्ली केबिनेट से इस योजना का मंजूरी मिल गई है।

जो तुरंत दिल्ली में लागू होने जा रही है। वहीं, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट बैठक के लिए 5100 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। हालांकि, इस योजना का ऐलान हो चुका अब हो सकता है कुछ दिनों के भीतर ही आवेदन प्रक्रिया का काम शुरू हो जाए।

Advertisement

महिला समृद्धि योजना इतनी महिलाएं उठा पाएंगी फायदा

इस योजना का फायदा दिल्ली में 20 लाख महिलाएं उठा पाएंगी। हालांकि, दिल्ली में लगभग 72 लाख महिला मतदाता हैं। इस योजना का इंतजार दिल्ली की महिलाएं बेसब्री से कर रही है आखिर किस दिन लागू होगी। आज जेपी नड्डा ने इन अटकलों को दूर कर दिया अब बहुत जल्द रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement

ऐसे होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

महिलाओं को इस योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए सबसे पहले ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हालांकि, इसके लिए एक स्पेशल पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किए जाएंगे। जिसके माध्यम से महिलाएं आसानी से अपने दस्तावेज जैसे बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र और आय प्रमाण पत्र जमा कर पाएंगी।

क्या है इस योजना का उद्देश्य

दिल्ली सरकार की इस योजना का खास उद्देश्य महिलाओ को वित्तीय सहायता मुहैया करके उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत करना है। सरकार की ये पहल दर्शाती है महिलाओं के प्रति वह सजग कदम उठा रही है जो महिलाओं को काफी सहायता उपलब्ध कराती है। खास तौर से इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मदद देना है।

Advertisement

महिलाओं के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करना

दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए इस साल 1000 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। आगे सरकार इसके बजट को बढ़ाने का प्लान तैयार कर सकती है।

ये महिलाएं इस योजना के लिए होंगी ऐलिजिबल

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21-60 वर्ष होनी चाहिए और उनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम हो। इस योजना के प्रस्ताव के तहत उन्हें 2500 रुपए की आर्थिक सहायता हर महीने उपलब्ध कराई जाएगी। आपको बता दें अगर कोई महिला किसी दूसरी योजना का लाभ ले रही हैं तो उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा। वहीं, परिवार की एक महिला ही इस योजना का फायदा लेने की ऐलिजिबल होगी।