Garuda Aerospace जो महेंद्र सिंह धोनी के निवेश वाला ड्रोन स्टार्टअप है। इसने अपने एग्रीकल्चर ड्रोन्स के लिए एग्री सब्सिडी को हासिल करने वाला पहला स्टार्टअप बन गया हैं। यह जो सब्सिडी है। यह एग्री ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल का एक हिस्सा है।
यह सब्सिडी गरुड़ एयरोस्पेस को ऑपरेशंस को विस्तार करने में सहायता तो करेगी ही इसके साथ ही गरुड़ एयरोस्पेस को अपने ड्रोन को देश के किसानों तक आसानी से पहुंचाने में सहायता करेगी। पुणे में मंगलवार को इस सब्सिडी योजना के तहत आठ किसानों को डीजीसीए अप्रूव्ड गरुड़ किसान ड्रोन दिए गए।
अगर हम बात करें कि यह योजना क्या है, तो फिर बता दे यह योजना कृषि और किसान कल्याण विभाग की ओर से शुरू की गई है। इसका नाम एग्री ड्रोन सब्सिडी है। सरकार इस योजना के तहत सरकार ड्रोन की खरीद पर आर्थिक मदद देगी। इस योजना के तहत जो सब्सिडी है। यह सभी के लिए अलग अलग है।
अगर हम 100 फीसदी सब्सिडी की बात करें, तो फिर यह कृषि विज्ञान केंद्र, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च, स्टेट और केंद्र सरकार के एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूशंस, डिपार्टमेंट एंड पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग को मिलेगी। यह सब्सिडी अधिकतम 10 लाख रु तक मिलेगी।
वही, अगर हम 50 फीसदी सब्सिडी की बात करें, तो यह शेड्यूल कास्ट एंड शेड्यूल ट्राइब, कस्टम हायरिंग सेंटर बनाने वाले एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स, विमेन एंड नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट फार्मर्स को मिलेगी। यह सब्सिडी अधिकतम 5 लाख रु तक मिलेगी। वही, अगर हम 40 फीसदी सब्सिडी को-ऑपरेटिव सोसाइटी ऑफ फार्मर्स के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर मिलेगी। यह अधिकतम 4 लाख रु तक मिलेगी।
इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च को सौ कृषि विज्ञान केंद्रों, आईसीएआर के तहत 75 संस्थान पर ड्रोन टेक्नोलॉजी को डिमॉन्सट्रेट करेंगे। वही, 25 स्टेट एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी बड़े पैमाने पर ड्रोन टेक्नोलॉजी को डिमॉन्सट्रेट करेंगे।
इसके लिए 52.5 करोड़ रु की राशि को जारी किया गया है। वही, अगर हम बात करें, तो फिर राज्य को भी 70.88 करोड़ रु दिए गए है। इस राशि से ड्रोन का डिमॉन्सट्रेस दिया जायेगा। इसके साथ ही किसानों को सब्सिडी भी दी जायेगी।
नवंबर 2022 यानी पिछले वर्ष महेंद्र सिंह धोनी ने गरुड़ एयरोस्पेस के स्वदेशी प्रोडक्ट किसान ड्रोन को लॉन्च किया था। यह जो ड्रोन है यह ड्रोन बैटरी से चलने वाला ड्रोन है। यह ड्रोन रोजाना 30 एकड़ जमीन पर कीटनाशक छिड़काव करने में सक्षम है। यह ड्रोन तमिलनाडु बेस्ड है। इस स्टार्ट अप का नाम गरुड़ एयरोस्पेस है। इस स्टार्ट अप के फाउंडर और सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश हैं।
पिछले साल जून 2022 के महीने में महेंद्र सिंह धोनी इस स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस के ब्रांड एंबेसडर बने थे। इतना ही नहीं इस स्टार्टअप में महेंद्र सिंह धोनी ने इन्वेस्ट भी किया है। धोनी इस स्टार्ट अप के शेयरहोल्डर भी हैं। गरुड़ एयरोस्पेस को अग्निश्वर जयप्रकाश ने वर्ष 2016 में बनाया था और यह स्टार्टअप कृषि के सेक्टर में उपयोग होने वाला ड्रोन भी बनाती है। इस कंपनी ने 6 साल तक बी2बी स्पेस में काम किया। इसके बाद यह स्टार्टअप अब बी2सी स्पेस में भी उतार चुकी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट