Maharashtra Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र राज्य के लिए एक नया मौसम अलर्ट जारी किया है. इसमें अगले 24 घंटों में 14 जिलों में मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की अलर्ट दी गई है. यह अलर्ट 5 जून से मानसून के फिर से एक्टिव होने के संकेतों के बीच आया है.
किन जिलों में होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक मई के आखिरी हफ्ते में राज्य भर में भारी बारिश हुई, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मौसम ड्राय हो गया था. अब, बारिश का एक नया दौर विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से उत्तरी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों को प्रभावित करने की संभावना है.
उत्तरी महाराष्ट्र: नंदुरबार, धुले और जलगाँव में तेज हवाओं के साथ मीडियम बारिश होने की संभावना है.
मराठवाड़ा: जालना और छत्रपति संभाजीनगर को मध्यम बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' पर रखा गया है. बीड में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
विदर्भ: मौसम विभाग ने 6 जिलों - नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जहा मध्यम बारिश की उम्मीद है. पश्चिमी विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में भी छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
मुंबई और कोंकण के लिए बारिश का अनुमान
मुंबई और इसके उपनगरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश होगी. मुंबई में तापमान 26°C (न्यूनतम) और 33°C (अधिकतम) के बीच रहने की उम्मीद है. कोंकण क्षेत्र में भी ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी.
पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र में बारिश
पुणे के घाट क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्य जिलों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है. नाशिक के पहाड़ी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे राज्य में मानसून से पहले की मौसम गतिविधि बढ़ जाएगी.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान