Mahakumbh Maha Shivratri Final Bath: महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा इस दिन ही महाकुंभ का आखिरी स्नान भी होना है, इस चीज को देखते हुए यूपी सरकार और रेलवे प्रशासन पुरी मुस्तैदी के साथ तैयार है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हे सख्त निर्देश दिए हैं, किसी भी श्रद्धालु की आस्था का खिलवाड़ न हो अगर किसी भी तरह की अराजकता होती है उसके खिलाफ सख्ती बरती जाए।
वहीं, योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कहा स्नान को सही बनाने के लिए हर तरीके से योजना तैयार करें। भारी श्रद्धालुओं के आने का अनुमान देखते हुए दीनदयाल स्टेशन पर रेलवे पुलिस के स्पेशल कमांडो फोर्स को तैनात किया गया है।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी एडीजी जीआरपी प्रकाश डी ने पूरा जायजा लिया और सुरक्षा पर खास नजर रखी। वहीं, उन्होंने रेलवे अधिकारियों को कहा हर तरीके से मदद के लिए उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही एडीजी जीआरपी प्रकाश डी ने कंट्रोल रूम की भी सारी सुरक्षाओं का जायजा लिया।
ये रहेगी RPF की स्पेशल कमांडो टीम
महाशिवरात्रि के स्नान लिए प्रयागराज में प्रशासन ने हर संभव मदद के लिए कमर कस लिया है। इतना ही नहीं RPF की स्पेशल कमांडो टीम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद है। सरकार ने इस कदम को इसलिए उठाया है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो पाए।
जैसे-जैसे महाशिवरात्रि करीब आ रही है ठीक वैसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर बढ़ने लगी है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है भारी संख्या में लोग इस दिन प्रयागराज में पहुंचकर संगम तट पर डुबकी लगा सकते हैं। वहीं, महाशिवरात्रि के स्नान के बाद कुंभ समापन हो जाएगा। RPF ने भी इस दिन को देखते हुए हर तरीके से तैयारी कर ली है, इस प्रमुख स्नान और पर्व के पहले पंडित दीनदयाल स्टेशन पर भारी भीड़ हो सकती है जिसको लेकर RPF को सजग और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम योगी का निर्देश
सीएम योगी ने महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए, सफाई, यातायात और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाए। इस दिन विश्वनाथ धाम में भी लगभग 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं पहुंच सकते हैं, इसलिए पहले से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, कि सारी तैयारियां अच्छे से की जाएं। वहीं, सड़क पर अवैध टैक्सी स्टैंड और अवैध लाउडस्पीकर तुरंत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
ये ट्रेन रहेंगी रद्द
नासिक रोड रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली हावड़ा-मुंबई मेल समेत सात ट्रेनें (12321) 25 और 26 फरवरी के बीच रद्द रहेंगी। मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज में कुंभ मेले के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के लिए रास्ता बनाने का फैसला लिया गया।
25 फरवरी को 03680 कोयंबत्तुर-धनबाद स्पेशल ट्रेन भी रद्द रहेगी। 26 फरवरी को 05290 पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन भी रद्द रहेगी। 25 और 26 फरवरी को 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्स ट्रेन रद्द रहेगी, 26 और 27 फरवरी को 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्स रद्द रहेगी।
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान