Pintu Success Story: महाकुंभ 2025 में करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई। कई लोगों ने इस दौरान बढ़िया कारोबार भी किया है और लाखों में पैसे कमाएं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नाविक पिंटू महरा ने भी महाकुंभ में 45 दिनों तक नाव चलाकर 30 करोड़ की कमाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में उनके बारे में जिक्र भी किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पिंटू का जिक्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ के दौरान एक नाविक परिवार की सफलता की कहानी शेयर की। उन्होंने पिंटू महारा की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि एक नाविक परिवार के पास 130 नौकाएं थीं और 45 दिनों में इन लोगों ने 30 करोड़ रुपये की यानी 1 नाव ने 45 दिनों में 23 लाख रुपये की कमाई की है।'

Advertisement

गहने बेचकर और जमीन को गिरवी रखकर खरीदी इतने नाव

पिंटू महारा की सक्सेस स्टोरी ने कई लोगों को प्रेरणा दी है। प्रयागराज के अरैल गांव के रहने वाले पिंटू महरा ने महाकुंभ में करोड़ों रुपये की जमाई करके अपनी किस्मत को बदल दिया। महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पिंटू ने एक अलग फैसला लिया और उन्होंने अपने परिवार की जमा-पूंजी भी इस कारोबार में लगाने का फैसला किया। इतना ही नहीं, घर की महिलाओं ने अपने गहने तक बेच दिए और जमीन भी गिरवी रख दी। इन सभी पैसों से पिंटू ने 70 नावें खरीद लीं और महाकुंभ के दौरान मेहनत से कमाई की। महाकुंभ जब समाप्त हुआ, तो मेहनत का फल पिंटू को करोड़ों की कमाई के रूप में मिल गया। उनकी सफलता के बारे में जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

Advertisement

महाकुंभ में की करोड़ों रुपये की कमाई

दैनिक भास्कर के मुताबिक पिंटू ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री ने जब साल 2019 का अर्धकुंभ कराया था, तभी से उनके दिमाग में प्लानिंग शुरू हो गई थी। जिस सरकार में अर्धकुंभ इतना शानदार व भव्य हो सकता है, उसमें महाकुंभ कितना भव्य-दिव्य होने वाला है। पिंटू ने महाकुंभ की सरकारी तैयारियों के बीच अपने प्लान को तैयार कर उसे हकीकत की जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी।

Advertisement

उनके एक फैसले ने उनकी आगे आने वाली पीढ़ियों को नई राह दिखाई है। कई पीढ़ियां इस पेशे से जुड़ी रही हैं, लेकिन ये अलग निर्णय लेने की हिम्मत पिंटू में आई और उन्होंने ये फैसला लेकर जमा-पूंजी भी दांव पर लगा दी। मनीकंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अब इस परिवार के पास कुल 130 नावें हो गईं। पिंटू ने ये बताया कि 30 करोड़ पूरे कुनबे ने मिलकर कमाए हैं। महाकुंभ के दौरान उनकी नावों ने इतनी कमाई की कि अब उनका परिवार आर्थिक रूप से पूरी तरह मजबूत हो गया है।