Maha Kumbh 2025 Revenue: महाकुंभ की चर्चा हर तरफ हो रही है। लोगों के मन में महाकुंभ से जुड़े कई सारे सवाल मन में हैं फिर चाहे वह आस्था से जुड़े हो या फिर भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े हों। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश में महाकुंभ मेले में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या का अनुमान दोगुना कर 30 लाख कर दिया है।

Advertisement

सरकार ने बताया महाकुंभ से जनरेट हुए रिवेन्यू का अनुमान

यह अनुमान विदेशी पर्यटकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण लगाया गया है और इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के माध्यम से लगभग 2.3 ट्रिलियन रुपये का रिवेन्यू उत्पन्न होने की संभावना है और भारत कोविड-पूर्व समय के दौरान इस आंकड़े को हासिल करने के बहुत करीब पहुंच गया है। आइए आपको बताते हैं कि शिवांशु शौर्य जो कि इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर हैं उनके अनुसार, अन्य देशों की जीडीपी और महाकुंभ में रिवेन्यू जेनेरेशन में क्या है। इसकी उन्होंने तुलना भी की है।

Advertisement

अन्य देशों के मुकाबले महाकुंभ से जनरेट हुए रेवेन्यू

पाकिस्तान की जीडीपी की बात करें तो वह 1.2 ट्रिलियन है। वहीं, बंग्लादेश की जीडीपी 0.45 ट्रिलियन है। इसके अलावा यूएई और सऊदी अरबिया की जीडीपी 0.51 और 1.07 ट्रिलियन है। कनाडा की जीडीपी इनके मुकाबले अधिक है और ये 2.15 ट्रिलियन है। इतना ही नहीं, इंग्लैंड की जीडीपी 2.54 ट्रिलियन है। वहीं, इजिप्ट की जीडीपी 0.46 ट्रिलियन है। इतना ही नहीं, 180 देशों की इससे भी कम जीडीपी है। वहीं, भारत ने महाकुंभ के माध्यम से 3 ट्रिलियन रुपये रेवन्यू हासिल कर लिया है।

Advertisement

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस बात की भी जानकारी दी कि, देश के पर्यटन उद्योग के अगले कुछ दशकों में 20 प्रतिशत की Compound annual growth rate (सीएजीआर) से बढ़ने की उम्मीद है, जो भारत के मध्यम आय वर्ग और प्रयोज्य आय में वृद्धि से प्रेरित है। सरकार कुछ स्थानों पर भीड़भाड़ कम करने और वैकल्पिक स्थानों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है।