Viral Video: अगर आप पिज्जा खाना पसंद करते हैं तो इन दिनों पिज्जा चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा रहा है एक पिज्जा में कीड़े चलते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने पिज्जा के साथ वीडियो डाली जिसमें एक नहीं बल्कि कई सारे कीड़े दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

व्यक्ति ने बताया कि उसने एक पिज्जा ऑर्डर किया और वो घर पर डिलीवर भी हो गया उसके घर के लोगों ने पिज्जा की कुछ बाइट भी खाना शुरू कर दी थीं, तभी उसकी नजर उस पिज्जा पर पड़ती है जिसमें कीड़े चलते दिखाई दिए तभी उसने सबको रोक दिया। उस वीडियो में उसके बाद युवक काफी गुस्से में दिखाई दिया और उसने तुरंत दुकान के खिलाफ कानूनी कारवाई करने के बारे में कहा।

Advertisement

उस व्यक्ति ने उसके खिलाफ कारवाई करने के बारे में बोला जिसके बाद दुकान मालिक ने उससे मौसम का हवाला देते हुए कहा कि गलती हो गई आगे से ऐसा कभी नहीं होगा। इस घटना के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी जिसमें कई सारे लोगों ने कहा हम कभी भी इस वजह से लोकल दुकान से पिज्जा नहीं लेना चाहते हैं क्योंकि ये लोग स्वच्छता का भी ध्यान नहीं रखते हैं।

Advertisement

कई सारे यूजर्स की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई जिसमें कई लोगों ने कहा कि उन्हे तुरंत उसके खिलाफ एक्सन लेना चाहिए था और मुआवजा भी लेना चाहिए था। हालांकि इस तरह कई लोगों ने ये भी कहा कि अक्सर ये दुकानदार ऐसा ही सामान बेचने की कोशिश करते हैं, जब भी आप किसी भी चीज का लेनदेन करें तो तुरंत उसको चेक कर लें।

Advertisement

इसलिए हमेशा कहा जाता है होटल, रेस्टोरेंट से जब भी आप किसी भी तरह का सामान खरीदें तो सबसे पहले उसको चेक कर लें ताकि आपके साथ किसी भी तरह का धोका न हो और आपकी स्वास्थ्य सही रहे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगों के सामने चिंता का विषय बना गया है कि उनकी और उनके बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खेला जा रहा है।