MP : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश सरकार सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। माता-पिता बच्चों के जन्मजात हृदय विकार का उपचार बेहद ही आसानी से करा सके। इस उद्देश्य से प्रशांति मेडिकल सर्विस एंड रिसर्च फाउंडेशन के साथ एमओयू किया जा रहा है।

Advertisement

सीएम शिवराज ने यह बात मुख्य मंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में फाउंडेशन और राज्य शासन की ओर से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मध्य हुए एमओयू के अवसर पर कही।

Advertisement

फाउंडेशन द्वारा बाल्यकालीन हृदय रोग से प्रभावित बच्चों का श्री सत्य साई हार्ट अस्पताल अहमदाबाद में मुफ्त उपचार कराया जाएगा।

अहमदाबाद में स्थापित चिकित्सालय में इसके अंतर्गत 1,000 बच्चों का पूरी तरह से मुफ्त इलाज कराया जायेगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही सरकार आने - जाने का खर्च भी वहन करेगी।

मुख्य मंत्री ने कहा कि फाउंडेशन की इस पहल से राज्य के प्रभावित बच्चों को काफी बड़ी राहत मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1,000 बच्चों में से करीब 9 बच्चों में जन्मजात हृदय विकार की परेशानी रहती है, जिसके उपचार पर 1 लाख रु से लेकर 5 लाख रु तक का खर्च आता है।

Advertisement

ऐसे में गरीब परिवारों और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह इलाज काफी कठिन हो जाता है। रोग की सही वक्त पर पहचान व रोग का सही उपचार मिलने पर बच्चे अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य में सीएम बाल हृदय उपचार योजना संचालित करने का फैसला लिया गया है। इस योजना में नारायणा हृदयालय मुम्बई, अरविंदो अस्पताल इंदौर, चिरायु अस्पताल भोपाल में बच्चों के उपचार की व्यवस्था की गई।

Advertisement

साल 2019 में प्रदेश सरकार ने प्रशांति मेडिकल सर्विस एंड रिसर्च फाउंडेशन के साथ 2 साल के लिए अनुबंध किया था और करीब 117 बच्चों को मुफ्त उपचार प्रदान किया गया। अब फिर से एमओयू हो रहा है।

इस दौरान लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, आयुक्त स्वास्थ्य सुदाम खाडे़, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे।

Advertisement