MP : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 सितंबर को होने वाला कोटवारों का महासम्मेलन अब 24 सितंबर को होगा। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की व्यस्तता के वजह से शासन की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार राज्य के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान लाल परेड मैदान में होने वाले कोटवारों के महासम्मेलन में कई घोषणाएं कर सकते है। इस महासम्मेलन में प्रदेश भर के 35 हजार से अधिक कोटवारों के शामिल होने की संभावनाएं है। कोटवारों के इस महासम्मेलन में सीएम शिवराज द्वारा सभी कोटवारों को पुलिस की तरह खाकी वर्दी दिए जाने की घोषणा की जा सकती है।
अभी जिन कोटवारों के पास जमीन है उन्हें हर महीने 400 रु का वेतन मिलता है और जिन कोटवारों के पास जमीन नहीं है उन कोटवारों को हर महीने 4 हजार रु का वेतन मिलता है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार दोनों ही श्रेणी की कोटवारों का मानदेय को दोगुना किया जा सकता है, इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्हें विनय मुख्य मंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ के दायरे में भी लाया जा सकता है।
इस महा सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश भर से कोटवार 24 सितंबर को प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पहुचेंगे।
25 सितंबर तक चलेगी अतिथि विद्वानों की नियुक्ति प्रक्रिया
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा के बाद उच्च शिक्षा विभाग में कॉलेज में प्रोफेसर के रिक्त पदों पर अतिथि विद्वानों की नियुक्ति प्रोसेस शुरू कर दी गई है।
उम्मीदवारों ने बुधवार को चॉइस फिलिंग करना शुरू कर दिया है। चॉइस फिलिंग की यह प्रक्रिया 25 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद 26 सितंबर को मेरिट के मुताबिक कॉलेज आवंटन होगा। 6 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक संबंधित विद्वानों का कार्यक्रम करना होगा।
More Articles
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट
- LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट
- Gold rate today: 15 जुलाई को सोना हुआ महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
- India-UK Trade Deal: लग्जरी आइटम्स अब बजट में! सस्ती होंगी स्कॉच व्हिस्की और कारें, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे...
- Petrol Diesel Price Today: 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर का भाव