DA Hike In MP: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने ये तय किया है कि वे सरकारी कर्मचरियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने वाले हैं. महंगाई भत्ता यानी डीए हाइक 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी तक कर दिया है. इसे पहले जनवरी 2024 में नई दरें लागू की गई थी.

Advertisement

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के लोगों को बड़ा तोहफा मिल गया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भक्ता 5 फीसदी तक बढ़ा दिया है. पहले मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 फीसदी मिलता था. अब ये 50 फीसदी तक कर दिया गया है.

Advertisement

महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद कर्मचारियों की सैलरी पहले से बढ़कर आने वाली है.

दिवाली के दिन ही हुई थी मध्य प्रदेश की स्थापना

देश में बहुत जल्द ही सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आने वाला है. इस साल जिस दिन दिवाली है, उसी दिन मध्य प्रदेश की नींव रखी थी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम यादव ने कहा की मैं सभी नागरिकों को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. इसके साथ ही मुझे बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि इस साल जिस दिन दिवाली है, वहीं उस दिन मध्य प्रदेश राज्य की नींव रखी थी. इसलिए हमारी खुशी डबल हो गई है.1 नवंबर 1956 के दिन मध्य प्रदेश की नीव रखी गई थी. हम मध्य प्रदेश में लगातर उन्नति लाने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार के लिए काम कर रहें सभी कर्मचारियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कर्मचारी बड़ी मेहनत और लगन से काम करते हैं. इसलिए सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी डीए हाइक देना बनता है. 1 जुलाई 2023 के दिन राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए डीए हाइक 46 प्रतिशत तय किया था. अब सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा.

Advertisement

क्या होता महंगाई भत्ता ?

महंगाई भत्ता देश के केंद्र और राज्य सरकार के लिए काम करने वाले कर्मचारियों को दिया जाता है. ये सार्वजनिक क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. वहीं मंहगाई भत्ते को डीए हाइक में एक घटक की तरह समझा जाता है. ये मूल वेतन का कुछ निश्चित प्रतिशत होता है. इसका उद्येश्य मुद्रास्फीति (Inflation) को कम करना है.