MP: स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन मंगलवार को राजधानी भोपाल जंबूरी मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूटी वितरण किया। इस कार्यक्रम को सीएम शिवराज ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तीकरण हमारा प्रण।
इस मौके पर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी बहनों, नारी अबला नहीं, सबला है। सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने मुख्य मंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। उन्होंने कहा कि हमने तय किया कि अगर बेटी पैदा होगी, तो लखपति पैदा होगी।
उन्होंने कहा कि यह निश्चय किया कि बेटियों को बोझ नहीं बनाएंगे। बेटियों को वरदान बनाएंगे। अगर बेटी पैदा हुई तो लाडली लक्ष्मी, निशुल्क किताबें, दूसरे गांव में स्कूल जाए तो साइकिल, इस तरह पढ़ाई की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि बेटी बड़ी होने पर शादी के जिम्मेदारी भी मुख्य मंत्री कन्यादान योजना में उठाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमने स्थानीय चुनाव में यह तय किया कि आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि बहनें आज विभिन्न पदों पर बैठ कर सरकार चला रही हैं।
सूबे के मुख्य मंत्री ने कहा कि 15 लाख अभी दीदी हैं। आज मैं यह संकल्प ले रहा हूं कि सभी 53 लाख दीदियों को लखपति दीदी बनाना है।
सीएम शिवराज ने कहा कि मेरी बहनों, आज 1 हजार 400 स्कूटी दे रहा हूं। यदि इसके बाद आजीविका मिशन की कोई बहन स्कूटी खरीदेगी, तो फिर बैंक से मिलने वाले रुपयों की गारंटी मैं लूंगा। उन्होंने कहा कि ब्याज भी भरवाऊंगा।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव