Madhur Bajaj Net Worth: बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया. शुक्रवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया. सूत्रों से पता चला है कि स्ट्रोक के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका निधन सुबह 5 बजे हुआ, जिसके साथ ही उनकी यात्रा का अंत हो गया.
लंबे समय से थे बीमार
24 जनवरी, 2024 को मधुर बजाज ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वे भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक थे, जिन्होंने 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति छोड़ी. फोर्ब्स ने अनुमान लगाया है कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 4.1 बिलियन डॉलर है. बजाज परिवार के सदस्य के रूप में, उन्होंने बजाज समूह में हिस्सेदारी रखी.
बजाज फैमिली की संपत्ति
फरवरी 2021 में फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में मधुर बजाज 421वें स्थान पर थे. 31 मार्च 2025 तक उनके पास विभिन्न कंपनियों के 2,914.4 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर थे. इसके अलावा, उनके परिवार के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है. फोर्ब्स इंडिया की 2024 में शीर्ष 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में बजाज परिवार ने 23.4 बिलियन डॉलर की संयुक्त संपत्ति के साथ 10वां स्थान हासिल किया.
ऑटो सेक्टर में दिग्गज कंपनी
बजाज ग्रुप भारत के ऑटोमोटिव क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी है, खासकर दोपहिया वाहनों में. मौजूदा में शेयर बाजार में तेजी के बीच बजाज ऑटो के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स में 1310 अंकों की तेजी दर्ज की गई, जोकि 75,157 पर बंद हुआ.
शेयर बाजार का परफॉर्मेंस
बजाज ऑटो के शेयर में आज 2.58 फीसदी की तेजी आई, जोकि 7767 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी ने पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव से आज के पीक तक करीब 5,346.39 करोड़ रुपए का लेवल टच किया.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान