LPG Gas Cylinder Price Hike: आज 1 अगस्त से नए महीने की शुरुआत हुई है, जिसके साथ कई चीजों में बदलाव के ऐलान हुए हैं. इसमें LPG सिलेंडर को लेकर भी ऐलान हुआ है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs ने कहा कि LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है, जो महंगा कर दिया गया है. बता दें कि पिछले महीने कीमतों में कटौती की गई थी. इसके अलावा हवाई जहाज में इस्तेमाल किए जाने वाले फ्यूल यानी जेट फ्यूल भी महंगा कर दिया गया है. दोनों की बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं.

Advertisement

महंगा हुआ LPG सिलेंडर!

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कहा कि 1 अगस्त कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है. इसके तहत 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में 6.5 रुपए की मामूली बढ़ोतरी की गई है. नई दरें आज यानी गुरुवार से ही लागू हो गई हैं. कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल बड़े स्तर पर कारोबारी क्षेत्र में किया जाता है, जिसमें होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य शामिल हैं. इससे पहले 1 जुलाई को 19 KG सिलेंडर को 30 रुपए तक सस्ता किया गया था. हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Advertisement

मेट्रो शहरों में कमर्शियल LPG के भाव

शहर कीमत (₹/सिलेंडर)
दिल्ली 1652.50
कोलकाता 1764.50
मुंबई 1605
चेन्नई 1817

एयरलाइंस को झटका, महंगा हुआ ATF

मानसून के सीजन में मौसमी समस्या का सामना कर रही एयरलाइन कंपनियों को OMCs ने एक और झटका दे दिया है. जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा कर दिया है. इसके तहत दाम में 3006.71 रुपए प्रति किलो लीटर की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं.

Advertisement

इससे पहले 1 जून को जेट फ्यूल की कीमतों को सस्ता किया गया था. तब दाम में 6673.87 प्रति किलो लीटर की कटौती की गई थी. मई में कीमतें 749.25 प्रति किलोलीटर बढ़े थे. अप्रैल में 502.91 रुपए सस्ता हुआ था. जबकि मार्च में 624.37 रुपए प्रति किलोलीटर दाम बढ़े थे.