नयी दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि गैस कंपनियां 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर भी देती हैं? जरूरत कम होने पर आप ऐसे सिलेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिलेंडर कम इस्तेमाल में आता हो तो बड़े सिलेंडर की बजाय छोटा सिलेंडर ज्यादा बेहतर ऑप्शन रहेगा। अगर आप अकेले रहते हैं तो भी यही ऑप्शन बेस्ट है। बड़े सिलेंडर के मुकाबले छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर को रिफिल के लिए बदलवाना ज्यादा आसान है। मालूम हो कि गैस डिलिवरी करने वाली कंपनियां 20 किलो तक के सिलेंडर पहुंचाती हैं। इनमें 5 किलो वाले सिलेंडर भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस छोटे सिलेंडर को लेने का तरीका।
घरों में छोटे गैस सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं। उनकी ही तरह किसी कंपनी से 5 किलो वाला सिलेंडर लेना ज्यादा अच्छा है। इसे लाना ले जाना आसान है। अच्छी बात ये है कि आपको 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर तुरंत मिल सकता है। आप किसी शॉप के अलावा अन्य गैस सिलिंडर डिस्ट्रीब्यूटर से भी ये सिलेंडर ले सकते हैं। ध्यान रहे कि कुछ गैस कंपनियां आपसे आईडी प्रूफ मांग सकती हैं। हालांकि कुछ बिना आईडी प्रूफ के भी आपको ये सिलेंडर दे सकती हैं।
जहां एक तरफ आपको बड़ा गैस सिलेंडर खरीदने से पहले किसी रजिस्टर्ड गैस एजेंसी के पास अपना पंजीकरण कराना होगा। आपको आईडी प्रूफ और पहली बार में लगने वाले चार्जेस देने होंगे। आप वहां एडरेस प्रूफ भी देंगे जिस पर आपके सिलेंडर की डिलिवरी की जाएगी। हालांकि 5 किलो वाले गैस सिलेंडर में ऐसा नहीं होता। आप अपने किसी भी करीबी डिस्ट्रीब्यूटर या पॉइंट ऑफ सेल से 5 किलो वाला गैस सिलेंडर ले सकते हैं।
भारत गैस के ग्राहकों के लिए एक अच्छी सुविधा है। आप (भारत गैस के ग्राहक) पीओआई प्रूफ देकर मिनी सिलेंडर हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप 1800-22-4344 पर कॉल करके अपने पते पर 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। आपको 2 घंटों के भीतर सिलेंडर की डिलिवरी की जाएगी। इसके लिए आपको 25 रुपये की डिलीवरी फीस देनी होगी। मगर आपको पीओआई प्रूफ उपलब्ध कराना होगा।
सामान्य गैस सिलेंडर लेने के लिए एक नया नियम शुरू किया गया है। इस नियम को पूरा किए बिना आपको गैस सिलेंडर की डिलिवरी नहीं की जाएगी। जी हां आपको गैस सिलेंडर तब ही दिया जाएगा जब आप हॉकर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओटीपी बताएंगे। इस नियम की शुरुआत कंपनियों की तरफ से ट्रायल के तौर पर दिल्ली के कुछ हिस्सों और गोरखपुर, जयपुर शहरों में की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपके द्वारा बताए गए ओटीपी को हॉकर गैस एजेंसी तक पहुंचाएंगे, जहां से इसे कंपनी के नए एसडीएमएस सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा।
नए ओटीपी सिस्टम से गैस सिलेंडर की काला बाजार पर रोक लगेगी। दरअसल इससे उसी व्यक्ति को सिलेंडर मिलेगा जो उसका हकदार होगा। वरना पिछले कुछ समय से ये सिलेंडर छोटे सिलेंडर भरने वालों, ढाबों, छोटे होटलों आदि पर अवैध ढंग से पहुंचाए जा रहे हैं। मगर नया सिस्टम कारगर साबित हो सकता है और सिलेंडरों की काला बाजारी रोकने में मददगार हो सकता है। फिलहाल इसे कुछ ही जगहों पर शुरू किया गया है, मगर आने वाले समय इसका विस्तार किया जा सकता है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित