नयी दिल्ली। एलपीजी गैस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अभी एलपीजी बुक करने के बाद आपको गैस सिलेंडर मिलने में 2-3 दिन लग जाते हैं। लेकिन अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) तुरंत गैस सिलेंडर पहुंचाने की शुरुआत करने की योजना बना रही है। बहुत जल्द गैस सिलेंडर की डिलिवरी का समय 30-40 मिनट तक कम हो सकता है। यानी बुकिंग के आधे घंटे के अंदर गैस सिलेंडर आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।
आईओसी तत्काल एलपीजी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है ताकि जिस दिन बुकिंग हो उपभोक्ताओं को उसी दिन रसोई गैस सिलेंडर मिल जाए। आईओसीएल के अनुसार हर राज्य / केंद्र शासित राज्य को कम से कम एक प्रमुख शहर / जिले की पहचान करनी चाहिए, जहां से उस क्षेत्र में एलपीजी एसबीसी (सिंगल बोतल सिलेंडर) उपभोक्ताओं के लिए तत्काल एलपीजी सेवा शुरू की जा सके। इस योजना के तहत कंपनी डिलिवरी के समय को 30/45 मिनट तक घटाएगी और अपने उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की तेज डिलीवरी सुनिश्चित करेगी।
अभी इस योजना पर काम चल रहा है और इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इस नयी सुविधा के जरिए आईओसी अपनी फैसिलिटी में सुधार और केंद्र सरकार की तरफ से सेट किए गए 'ईज ऑफ लिविंग' उद्देश्य को पूरा करना चाहती है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार इस सेवा को जल्द ही शुरू किया जाना है। इसके लिए शुरुआती लक्ष्य 1 फरवरी है। इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर इंडेन ब्रांड के तहत मुहैया कराती है। कंपनी देश में लगभग 14 करोड़ (कुल 28 करोड़) घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के अनुसार सिलेंडर की डिलीवरी में देरी लोगों के लिए एक चुनौती होती है, क्योंकि ये खाना पकाने का प्राथमिक साधन है। यह भी पाया गया है कि 36.62 लाख रिफिल में से 594,000 रिफिल 30 से अधिक दिनों की देरी से डिलिवर किए गए। वही 1209 एलपीजी वितरकों ने 500,000 से अधिक लाभार्थियों को 100 से ज्यादा सिलेंडर (अधिकतम 9154 सिलेंजर) 30 दिनों से अधिक की देरी से डिलिवरी किए।
आईओसीएल की ये योजना पूरी तरह से नई नहीं है। जुलाई 2010 में तत्कालीन तेल मंत्री मुरली देवड़ा ने एक प्रीफेयर्ड टाइम एलपीजी डिलिवरी स्कीम शुरू की थी। उस योजना के तहत ग्राहक सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच में डिलिवरी की मांग कर सकता है। योजना के तहत इसके लिए 20 से 50 रु प्रति डिलिवरी तक का चार्ज लगता। शुरुआत में कई ग्राहकों ने इसका इस्तेमाल किया। लेकिन प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण यह योजना नहीं चली।
- गैस सिलेंडर की बुकिंग का इंडेन का तरीका बहुत सरल है। आप घर बैठे एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
- इंडेन के एलपीजी सिलेंडर को बुक करने के लिए, आप देश में कहीं से भी 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।
- आप व्हाट्सएप के जरिए भी बुक कर सकते हैं। बुक करने के लिए मैसेंजर पर REFILL टाइप करें और इसे 7588888824 नंबर पर भेजें।
- आप फोन नंबर 7718955555 पर एसएमएस करके भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति