LPG Gas Cylinder Price: नए साल से कुछ दिन पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने बड़ी खबर दी है। इन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 39.50 रुपये तक कम कर दी हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज लागू भी हो गई हैं। हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जानिए दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर नई कीमतें
दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें अभी तक 1796.50 रुपये थीं। लेकिन अब इसकी कीमत घटकर 1757 रुपये हो गई है।
जानिए मुंबई और चेन्नई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर नई कीमतें
इसी तरह मुंबई में पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1749 रुपये था, जो अब कम हो कर 1710 रुपये रह गया है। वहीं चेन्नई की बात करें तो यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कम होकर 1929 रुपये हो गई है। यह पहले 1968 रुपये थी।
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1868.50 रुपये है। वहीं इससे पहले यह कीमत 1908 रुपये थी। बढ़ी कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में पहले के बदलाव
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम इससे पहले एक दिसंबर को 21 रुपये बढ़ाए गए थे। जबकि 16 नवंबर को इसकी कीमत में 57.50 रुपये की कटौती की गई थी। एक नवंबर और एक अक्टूबर को इसकी कीमत 100 रुपये से अधिक बढ़ाई गई थी। एक सितंबर को इसकी कीमत में भारी कटौती की गई थी।
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं
वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई कमी नहीं की गई है। इसमें आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को 200 रुपये की कटौती की गई थी। घरेलू गैस सिलेंडर की मौजूदा कीमतों की बात करें तो यह दिल्ली में 903 रुपये है, जबकि कोलकाता में इसका दाम 929 रुपये प्रति सिलेंडर है। इसी तरह मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 902.50 रुपये का है तो चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 918.50 रुपये है।
घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में सब्सिडी का अंतर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी होती है, जबकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं होती है। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी का मकसद गरीबी रेखा से नीचे और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत के तौर पर सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। सब्सिडी की राशि प्रति सिलेंडर अलग-अलग होती है और यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों पर निर्भर करती है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी नहीं दी जाती है, क्योंकि यह माना जाता है कि उद्योग एलपीजी की पूरी लागत का वहन करने में सक्षम हैं।
पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बदल है
कच्चे तेल की कीमत में आज मामूली तेजी देखने को मिल रही है। सुबह के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.59 डॉलर यानी 0.74 परसेंट की तेजी के साथ 79.98 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.55 डॉलर यानी 0.74 परसेंट तेजी के साथ 74.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। पिछले साल मई से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
More Articles
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट