नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। आईओसीएल हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है और नए रेट का ऐलान करती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जनवरी महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है। कंपनियों ने दिसंबर महीने में रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी कर 100 रुपये दाम बढ़ाए।
अब गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत दिल्ली में प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 694 रुपये में बिक रहा है। हालांकि, जनवरी महीने और साल के पहले दिन तेल कंपनियों (एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी) ने बिना सब्सिडी वाले गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की और दाम 694 रुपये पर स्थिर रखें हैं। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 56 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,332 रुपये से बढ़कर 1,349 रुपये हो गई है। 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 17 रुपये तक महंगा हो गया है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 694 रुपये है।
कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,387.50 रुपये से बढ़कर 1,410 रुपये पर आ गई है। यहां कीमतों में 22.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां घरेलू गैस की कीमत 720.50 रुपये है।
मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,280.50 रुपये से बढ़कर 1,297.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। यहां कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ। 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये है।
चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,446.50 रुपये से बढ़कर 1,463.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यहां कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 710 रुपये है।
अगर आप चाहें तो मिनटों में अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट को चेक सकते हैं। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
बस कुछ दिनों में नया साल शुरु होने वाला है। बता दें कि देश में अगले साल की शुरुआत से रसोई गैस सिलिंडर के दाम हर हफ्ते तय हो सकते हैं। फिलहाल ये दाम मासिक आधार पर तय होते हैं। लेकिन आने वाले समय में हर हफ्ते रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह से तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव करती है, वैसे ही आने वाले समय में हर हफ्ते गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव हो सकता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका