-शेयर बाजार में सुबह लगा लोअर सर्किट 10 बजकर 21 मिनट पर खुला और उसके थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर करोबार करने लगे। आज सेंसेक्स ने करीब 3000 अंक और निफ्टी ने करीब 1000 अंक की रिकवरी की है।
-शेयर बाजार में 13 मार्च बीएसई और एनएसई में कारोबार शुरू होते ही लोअर सर्किट के चलते कारोबार रोक दिया गया था। 45 मिनट के इस लोअर सर्किट के बाद सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर दोबारा कारोबार शुरू हुआ। इसके बाद शेयर बाजार कुछ संभला है। लेकिन फिर भी भारी गिरावट के साथ ही करोबार कर रहा है। इससे पहले आज शुक्रवार यानी 13 मार्च 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। खुलने के कुछ ही देर बाद शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी 10 फीसदी गिर गया। इसके चलते बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग को रोक दिया गया।
-इससे पहले आज सेंसेक्स करीब 2306.5 अंक की भारी गिरावट के साथ 30471.64 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 686.55 अंक की भारी गिरावट के साथ 8903.60 अंक के स्तर पर खुला। बाद में देखते देखते शेयर बाजार का सेंसेक्स 3000 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ करोबार करने लगा। आज जब शेयर बाजार खुला तो 70 शेयर तेजी के साथ तो 665 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 32 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज गिरावट का हाल इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक भी बड़ा शेयर बढ़कर नहीं खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुक्रवार यानी 13 मार्च 2020 को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की कमजोरी के साथ 74.38 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
एचसीएल टेक का शेयर करीब 71 रुपये की गिरावट के साथ 422.30 रुपये के स्तर पर खुला।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 168.90 रुपये के स्तर पर खुला।
अदाणी पोर्ट का शेयर करीब 46 रुपये की गिरावट के साथ 242.00 रुपये के स्तर पर खुला।
कोल इंडिया का शेयर करीब 27 रुपये की गिरावट के साथ 127.85 रुपये के स्तर पर खुला।
गेल का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 66.00 रुपये के स्तर पर खुला।
रुपया और गिरा, डॉलर के मुकाबले 13 पैसे कमजोर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुक्रवार यानी 13 मार्च 2020 को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की कमजोरी के साथ 74.38 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 60 पैसे की कमजोरी के साथ 74.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में कब लगता है अपर सर्किट, रुक जाता है कारोबार
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर