MP: प्रदेश में कई सारे लोग है जो खुद कारोबार शुरू करना चाहते है कारोबार के लिए उन्हें पैसे की जरुरत होती है और पैसे कम पड़ने पर वे लोन का सहारा लेते हैं अगर आप भी अपने कारोबार को शुरू करने के लिए लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो फिर मध्य प्रदेश सरकार की टंट्या मामा आर्थिक कल्‍याण योजना के जरिए कम ब्याज दर में लोन ले सकते है। इस योजना में आवेदन करना भी बहुत आसान है।

Advertisement

टंट्या मामा आर्थिक कल्‍याण योजना में सभी प्रकार के स्वरोजगार हेतु 10 हजार रु से 1 लाख रु तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत बैंक से टर्म तथा वर्किंग कैपिटल लोन पर सालाना 7 फीसदी की दर से 5 साल के लिए नियमित लोन भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा।

Advertisement

इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक का अनुसूचित जन जाति वर्ग का होना अनिवार्य है। आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। 18 से 55 वर्ष की आयु के बीच के आवेदक इस योजना में आवेदन के लिए पात्र है।

प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास कुछ दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है जैसे प्राजेक्‍ट का कोटेशन, किरायानामा, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, बैंक का पासबुक, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, समग्र आईडी, आय प्रमाण पत्र, प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट आदि।

Advertisement

टंट्या मामा आर्थिक कल्‍याण योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर आपको प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। यह एक फॉर्म खुलेगा उसको पूरा भरकर नेक्सट पर क्लिक करना है।

इसके बाद जन्‍मतिथि तथा मोबाइल नंबर पुन: भरकर प्रोफाइल बनायें बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ओटीपी दर्ज करना होगा और सब्मिट करना है।

Advertisement

इसके बाद आपको ई-केवाईसी करके लोन के लिए आवेदन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको नवीन आवेदन करें ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद सहमति के लिए एक चेक बॉक्‍स पर क्लिक करके सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद योजना का प्रकार का चयन करना है और बैंक की जानकारी दर्ज करके सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।

Advertisement

अगले पेज पर जानकारी को चेक करके सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। अगले पेज पर आपको कारोबार से जुड़ी जानकारी को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।

इसके बाद आपको भुगतान मोड का चयन चयन करना होगा। इसके बाद सबमिट कर देना है फिर आपको शुल्क का भुगतान कर देना है। इस प्रकार आप इस योजना में बेहद ही आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: MP Pratibha Kiran Scholarship: जानिए कैसे करें आवेदन