Shares going ex-dividend next week: कंपनियां आमतौर अपने तिमाही वित्तीय परिणाम जारी करने के दौरान लाभांश यानी डिविडेंड की घोषणा करती हैं। लेकिन यह लाभांश उन्हीं निवेशकों को मिलता है, जिनके पास कंपनी की तरफ से तय तारीख पर शेयर उनके डीमैट उकाउंट में हो। इसके लिए एक्स डिविडेंड की तारीख घोषित की जाती है।
यानी अगर निवेशक इस तारीख के पहले शेयर खरीद लें तो उसको डिविडेंड का लाभ मिल सकता है। इसीलिए यहां पर अगले हफ्ते बहुत ही अच्छा डिविडेंड देने वाली कंपनियों की जानकारी दी जा रही है। यानी निवेशक अगर इन कंपनियों के शेयर एक्स डिविडेंड की तारीख के पहले या उसी दिन खरीद लेते हैं, तो उनको डिविडेंड का पैसा घर बैठे मिल जाएगा। शेयर का रेट ऊपर जाए या नीचे, लेकिन कंपनियां तय डिविडेंड निवेशकों के बैंक खाते में भेज देती हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही शानदार कंपनियों के बारे में।
जानिए क्या होती है एक्स-डेट
डिविडेंड और बोनस के लिए एक्स डेट को तय किया जाता है। यह तारीख कंपनियां तय करती हैं। एक्स डेट का का सीधा सा मतलब है कि इस तारीख तक कंपनी के शेयर खरीदने वाले को डिविडेंड या बोनस का लाभ मिलता है। अगर इस तारीख के बाद आप शेयरों की खरीदारी करते हैं, तो आप इन लाभ के हकदार नहीं होंगे।
हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज
- एक्स डिविडेंड होने की तारीख: 30 अक्टूबर 2023
- प्रति शेयर डिविडेंड: 2.50 रुपये
- किस तरह का डिविडेंड: अंतरिम
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज
- एक्स डिविडेंड होने की तारीख: 31 अक्टूबर 2023
- प्रति शेयर डिविडेंड: 4 रुपये
- किस तरह का डिविडेंड: अंतरिम
- एक्स डिविडेंड होने की तारीख: 1 नवंबर 2023
- प्रति शेयर डिविडेंड: 12 रुपये
- किस तरह का डिविडेंड: अंतरिम
नेस्ले इंडिया
- एक्स डिविडेंड होने की तारीख: 1 नवंबर 2023
- प्रति शेयर डिविडेंड: 140 रुपये
- किस तरह का डिविडेंड: अंतरिम
यह भी पढ़ें: पैसे डबल करने वाले शेयर, 1 माह में 1 लाख हुए 2 लाख रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड
- एक्स डिविडेंड होने की तारीख: 2 नवंबर 2023
- प्रति शेयर डिविडेंड: 18 रुपये
- किस तरह का डिविडेंड: अंतरिम
कोफोर्ज
- एक्स डिविडेंड होने की तारीख: 2 नवंबर 2023
- प्रति शेयर डिविडेंड: 19 रुपये
- किस तरह का डिविडेंड: अंतरिम
नोट: कंपनियां अपनी तिमाही वित्तीय परिणाम के दौरान आमतौर पर लाभांश की घोषणा करती हैं। यहां पर ऐसी ही जानकारियों को एक साथ बताया जा रहा है।
More Articles
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा