नयी दिल्ली। एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। एलआईसी के पास करीब 29 करोड़ पॉलिसीधारक हैं। एलआईसी के इन ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक नयी फ्री सर्विस लेकर आई है। आप जब चाहे इस एलआईसी की इस फ्री सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। महामारी के दौरान पॉलिसीधारकों की मदद करने के लिए एलआईसी ने उन्हें अपने पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) के तहत पॉलिसी फंड्स को ऑनलाइन स्विच करने की सुविधा शुरू की है। इसका मतलब ये है कि आप ऑनलाइन ही यूलिप पॉलिसी स्विच कर सकेंगे।
फंड्स को इस तरह ऑनलाइन स्विच (अदला-बदली) नए एंडोमेंट प्लस (प्लान 935), निवेश प्लस (प्लान 849) और एसआईआईपी (प्लान 852) के लिए उपलब्ध होगी। अच्छी बात ये है कि ऐसा करने के लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एलआईसी ने कहा है कि प्रति पॉलिसी प्रति दिन एक स्विच की अनुमति होगी। आप ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण सिस्टम के जरिए पॉलिसी स्विच कर सकेंगे।
दिग्गज बीमा कंपनी ने एक बहुभाषीय (MultiLingual) कॉल सेंटर भी लॉन्च किया है। कंपनी ने मराठी, तमिल और बंगाली भाषाओं में सपोर्ट बढ़ाया है। कंपनी की निकट भविष्य में और अधिक क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ने की योजना है। फिलहाल कॉल सेंटर सेवाएं सितंबर 2018 से केवल अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध थीं। आइए जानते हैं कि यूलिप प्लान क्या होता है।
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) बीमा कंपनियों द्वारा पेश किया जाने वाला एक प्रोडक्ट है, जो एक शुद्ध बीमा पॉलिसी के विपरीत, निवेशकों को सिंगल इंटीग्रेटेड प्लान के तहत बीमा और निवेश दोनों का फायदा देता है। भारत में पहला यूलिप प्लान यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (यूटीआई) द्वारा शुरू किया गया था। मगर अब कई बीमा कंपनिया यूलिप प्रोडक्ट की पेशकश करती हैं। निवेश के साथ बीमा उत्पाद में निवेश करने के इच्छुक लोगों की निवेश आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस प्रोडक्ट को शुरू किया गया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूलिप प्लान के तहत आप जो भी प्रीमियम देंगे उसका एक हिस्सा बीमा कंपनी आपको कवर देने के लिए इस्तेमाल करेगी, जबकि पैसा डेब्ट और इक्विटी सिक्योरिटीज में निवेश किया जाता है। ऐसे में ये योजना थोड़ी जोखिम वाली भी है, क्योंकि यहां रिटर्न सीधे बाजार प्रदर्शन से जुड़े होते हैं और निवेश पोर्टफोलियो में निवेश का जोखिम पूरी तरह से पॉलिसीधारक पर होता है। इसलिए यूलिप में निवेश करने का फैसला लेने से पहले इसमें शामिल जोखिम और अपनी जोखिम क्षमता को अच्छी तरह से समझने की जरूरत है।
कई प्राइवेट और सरकारी बीमा कंपनियां हैं जो भारत में यूनिट लिंक्ड बीमा योजनाओं को अकेले या किसी विदेशी बीमा कंपनी के साथ मिल कर प्रोवाइड कराती हैं। एलआईसी के अलावा एगॉन लाइफ, कैनरा, एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस लाइफ, एसबीआई लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी लाइफ, बजाज अलायंज, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ और डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस यूलिप प्लान ऑफर करती हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित