नई दिल्ली, अगस्त 8। यदि आप कम पैसों को इन्वेस्ट करके अपने भविष्य के लिए एक बेहतर फंड बनाना चाहते है तो आपके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी लेना एक बेहतर विकल्प होगा। इसमें आपको दस लाख रुपए मिलते तो है साथ ही टैक्स छूट और बीमा धारक को लाइफटाइम डेथ कवर भी मिलता है। आप हर महीने 2190 रूपये का निवेश करके 10 लाख रुपए का फंड बना सकते है।
इस न्यू जीवन आनंद पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 15 से 35 वर्ष है। इस पॉलिसी को 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के व्यक्ति ले सकता है। इस योजना का प्रीमियम भरने के लिए एलआईसी पॉलिसी धारक को बहुत से ऑप्शन देता है। आप इस पॉलिसी के प्रीमियम को तिमाही, छमाही या वार्षिक या फिर मासिक भी भर सकते है।
पांच लाख रुपए की बीमा राशि के लिए आप इसको 24 वर्ष की आयु में खरीदते है तो फिर आपको 26815 रुपए वार्षिक जमा करने होंगे और हम इसे महीने के हिसाब से देखे तो 2190 रुपए और दिन के 73.50 रुपए होते है। 21 वर्ष की उम्र में यदि आप इस पॉलिसी को खरीदते है। तब आपका कुल इन्वेस्टमेंट लगभग 5.63 लाख हो जायेगा। जिसमे आपको मैच्योरिटी के समय बोनस के साथ में 10 लाख रुपये से ज्यादा राशि मिलेगी। यह सम एश्योर्ड, सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस के रूप में मिलेगा।
अगर आप एलआईसी की इस पॉलिसी को खरीदते है, तब आपको इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। मैच्योरिटी या पॉलिसीधारक के गुजर जाने के समय मिलने वाली राशि पर कोई टैक्स नहीं लगता है साथ ही अगर पॉलिसी पर कर्ज भी लेते है तो आपकी
क्रेडिट सरेंडर वैल्यू के 90 प्रतिशत ही होगी।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति