LIC Closed Jeevan Amar & Tech Term Insurance Plans : देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने दो टर्म इंश्योरेंस प्लान को बंद कर दिया है। इनमें जीवन अमर और टेक टर्म प्लान्स शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों को पॉलिसियों को चुपचाप मंगलवार यानी 22 नवंबर 2022 को वापस ले लिया। आगे जानिए जिन लोगों का पैसा इन पॉलिसियों में लगा हुआ है उनके पैसे क्या होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी ने 22 नवंबर को इन पॉलिसियों को वापस लेने के बाद 23 नवंबर, 2022 को फिर से इन्हें एक नये रूप में रीलॉन्च कर दिया। एलआईसी ने एक ही वर्ष में जीवन अमर प्लान और टेक टर्म दोनों प्लान लॉन्च किए थे। जहां जीवन अमर प्लान अगस्त के महीने में लॉन्च किया गया था, वहीं टेक टर्म प्लान सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से कंपनी ने एक बार भी प्लान्स की प्रीमियम दरों में बढ़ोतरी नहीं की थी। इसलिए, बढ़ती पुनर्बीमा दरों के कारण, एलआईसी को अपनी जीवन अमर और टेक टर्म योजनाओं को वापस लेना पड़ा।
मौजूदा पॉलिसीधारक जिनके पास पहले से ही एलआईसी की इनमें से ये कोई टर्म इंश्योरेंस प्लान है, उन्हें इन बदलावों के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बदली हुई दरें उन्हें किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करेगी। उनकी मौजूदा पॉलिसी पहले की तरह चलती रहेगी, चाहे उनके पास एलआईसी टेक टर्म हो या एलआईसी जीवन अमर बीमा योजना।
लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों ने पहले से ही इनमें से किसी भी बीमा पॉलिसी को खरीदने के लिए आवेदन किया है और 22 नवंबर तक जमा राशि का भुगतान कर दिया है, उन्हें पिछले रेट के अनुसार ही इस योजना का लाभ मिलेगा। हालाँकि यह केवल तभी वैलिड होगा जब उनका आवेदन 30 नवंबर, 2022 तक स्वीकार हो जाए।
प्रत्येक नए या संभावित ग्राहक को नये रेट के अनुसार ही नई टर्म पॉलिसी खरीदनी होगी। किसी प्रोडक्ट या सर्विस को बंद करने या वापस लेने का सीधा सा मतलब है कि यह भविष्य में बिक्री के लिए बंद है। इसका मतलब है कि नया जीवन अमर या टेक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने वाले को नये रेट के अनुसार ही अपने प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
एलआईसी का न्यू जीवन अमर प्लान एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, प्योर-रिस्क प्रीमियम लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। यह प्लान पॉलिसी अवधि के दौरान बीमाधारक की मृत्यु के मामले में उसके परिवार की वित्तीय मदद करती है। इसमें न्यूनतम बीमा राशि 25 लाख रु है। ऊपरी कोई सीमा नहीं है। पॉलिसी की अवधि 10 से 40 साल के बीच रहती है। टेक टर्म प्लान एक ऑनलाइन-ओनली प्लान है। जीवन अमर की तरह, एलआईसी का न्यू टेक टर्म प्लान भी एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, प्योर-रिस्क प्रीमियम लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। न्यूनतम बीमा राशि 50 लाख रु है। इसमें भी कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान