नई दिल्ली, जून 15। आज लगातार दूसरे दिन एलआईसी के शेयर में भारी तेजी के साथ कारोबार हुआ। आज एलआईसी का शेयर में करीब 25 रुपये की तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ, जो अंत में तेजी के साथ ही बंद हुआ। इसके अलावा आज एलआईसी के शेयर काफी ज्यादा खरीद फरोख्त भी हुई। वहीं कल यानी 14 जून को भी एलआईसी का शेयर भारी तेजी के साथ बंद हुआ था। आइये जानते हैं आज एलआईसी के शेयर का एनएसई और बीएसई पर स्तर पर सुबह 10 बजे था और अंत में किस स्तर पर बंद हुआ। यहां पर एक बात और ध्यान रखने की है आज शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार हुआ है, फिर भी एलआईसी का शेयर तेजी के साथ बंद हुआ है।

Advertisement

पहले जानिए आज एलआईसी का शेयर एनएसई पर किस रेट पर कारोबार कर रहा है

आज एनएसई पर सुबह 10 बजे के करीब एलआईसी का शेयर करीब 705 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस प्रकार एलआईसी के शेयर में इस वक्त करीब 25 रुपये (5 फीसदी) की तेजी है। आज अभी तक एलआईसी के शेयर का न्यूनतम स्तर जहां 679.10 रुपये का रहा है वहीं अधिकतम का स्तर 707 रुपये का रहा है।

Advertisement
अब जानिए आज एलआईसी का शेयर बीएसई पर किस रेट पर कारोबार कर रहा है

आज बीएसई पर सुबह 10 बजे के करीब एलआईसी का शेयर करीब 706 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस प्रकार एलआईसी के शेयर में इस वक्त करीब 26 रुपये (5 फीसदी) की तेजी है। आज अभी तक एलआईसी के शेयर का न्यूनतम स्तर जहां 679.15 रुपये का रहा है वहीं अधिकतम का स्तर 707 रुपये का रहा है। 

जानिए किस रेट पर अलाट हुए थे एलआईसी के शेयर

एलआईसी के आईपीओ के दौरान 3 तरह के रेट पर शेयर जारी किए थे। एक रेट था सामान्य निवेशक यानी बड़े निवेशक। इन निवेशकों को 949 रुपये के रेट पर शेयर जारी किए गए थे। इसके बाद था रिटेल निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों का स्थान। एलआईसी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों और एलआईसी के कर्मचारियों को शेयर 904 रुपये के रेट पर जारी किए गए थे। रिटेल निवेशको को यह शेयर 45 रुपये के डिस्काउंट पर जारी हुए थे। इसके बाद थे एलआईसी के बीमाधारक। एलआईसी ने अपने बीमाधारकों को सबसे सस्ते में शेयर जारी किए थे। ऐसे लोगों को 60 रुपये के डिस्काउंट के साथ 889 रुपये पर शेयर जारी किए गए थे। कुल मिलाकर एलआईसी के 22 करोड़ से कुछ शेयर इन्हीं रेट पर जारी हुए हैं।

अब जानिए एनएसई पर आज कितना बढ़कर बंद हुआ एलआईसी का शेयर

आज एनएसई पर एलआईसी का शेयर 690.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार एलआईसी के शेयर में 15.85 रुपये (2.23 फीसदी) की तेजी है। आज एलआईसी के शेयर का न्यूनतम स्तर जहां 679.10 रुपये का रहा है वहीं अधिकतम का स्तर 709.70 रुपये का रहा है।

अब जानिए बीएसई पर आज कितना बढ़कर बंद हुआ एलआईसी का शेयर

आज बीएसई पर एलआईसी का शेयर 690.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार एलआईसी के शेयर में 16.25 रुपये (2.41 फीसदी) की तेजी है। आज एलआईसी के शेयर का न्यूनतम स्तर जहां 679.15 रुपये का रहा है वहीं अधिकतम का स्तर 709.70 रुपये का रहा है।