LIC Among Top 10 Firms by Market Cap: स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने टॉप 10 लिस्टेड कंपनियों में पिछले एक साल में सबसे ज्यादा 74% रिटर्न दिया है और यह एकमात्र गैर-सेंसेक्स स्टॉक है।
LIC ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। पिछले एक साल में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर ने देश की टॉप-10 कंपनियों की तुलना में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 74 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह उछाल देश की टॉप-10 कंपनियों में सबसे ज्यादा है।
एलआईसी के बाद लिस्ट में है ये कंपनी
एलआईसी के बाद भारती एयरटेल लिमिटेड के शेयर ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। भारती एयरटेल लिमिटेड एकमात्र गैर-सेंसेक्स स्टॉक है। एक साल में भारती एयरटेल लिमिटेड के शेयर में 68.20 फीसदी की तेजी आई। स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक के शेयर ने एक साल में 47.64 फीसदी का रिटर्न दिया। आरआईएल के शेयर ने अपने निवेशकों को केवल 10.51 फीसदी रिटर्न दिया है।
पिछले एक साल में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के शेयर में 28.19 फीसदी की तेजी आई। टीसीएस के शेयर ने 24.76 फीसदी का रिटर्न दिया है। इन्फोसिस के शेयर में 22.61 फीसदी की बढ़त हुई है। एफएमसीजी सेक्टर के प्रमुख हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर ने पिछले एक साल 1.99 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इन्होंने दिया नेगेटिव रिटर्न
एचडीएफसी बैंक और आईटीसी लिमिटेड ही ऐसे दो शेयर हैं, जिन्होंने 4.21% और 0.79% का नेगेटिव रिटर्न दिया है।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें