Huge rise in LIC shares today: एलआईसी के शेयर में आज भारी तेजी है। आज सुबह से ही एलआईसी का शेयर करीब 50 रुपये यानी 8 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कल बताया था कि आने वाले महीनों में तीन से चार नई इंश्योरेंस पॉलिसियां जारी करेगी। इसके अलावा नए प्रोडक्ट्स भी पेश किए जाएंगे। कंपनी ने बताया था कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में नई पॉलिसी के प्रीमियम में डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

आज सुबह 11 बजे करीब एलआईसी का शेयर करीब 667 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस समय इस शेयर में करीब 49 रुपये की तेजी यानी 8 फीसदी की तेजी है। वहीं आज एलआईसी का शेयर अभी तक 620.55 रुपये का न्यूनतम स्तर बनाने के बाद 674.65 रुपये का उच्चतम का स्तर बना चुका है।

Advertisement

जहां तक एलआईसी के शेयर का एक साल का उच्चतम और न्यूनतम रेट का सवाल है तो यह शेयर 530.05 रुपये का न्यूनतमत स्तर और 754.25 रुपये का उच्चतम स्तर बना चुका है।

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी का शेयर आईपीओ लिस्ट होने के बाद से आज तक अपने मूल रेट से नीचे ही कारोबार कर रहा है। आज इसमें पहली बार इतनी बड़ी छलांग नजर आई है। आज इस रेट पर एलआईसी के शेयर की मार्केट कैप 419,537 करोड़ रुपये हो गई है। जहां तक फेस वैल्यू की बात है तो इसकी 10 रुपये है।

Advertisement

एलआईसी के शेयर का रिटर्न

  • एलआईसी के शेयर का 1 हफ्ते का रिटर्न 7.81 प्रतिशत है।
  • एलआईसी के शेयर का 1 माह का रिटर्न 7.32 प्रतिशत है।
  • एलआईसी के शेयर का 3 माह का रिटर्न 1.09 प्रतिशत है।
  • एलआईसी के शेयर का 1 जनवरी 2023 से अभी तक का रिटर्न 3.21 प्रतिशत निगेटिव है।
  • एलआईसी के शेयर का 1 साल का रिटर्न 6.14 प्रतिशत है।

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने बताया है कि पिछले साल की तुलना में दोहरे अंक (डबल डिजिट) की वृद्धि का अनुमान लगा रहे हैं। हालिया रुझान से व्यक्तिगत खुदरा कारोबार में तेजी दिख रही है। इसलिए हम इस लक्ष्य को हासिल करने को लेकर उत्साहित हैं।उन्होंने बताया कि एलआईसी दिसंबर के पहले सप्ताह में एक नई सेवा भी पेश करने जा रही है। उम्मीद है बाजार में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि नई सेवाएं की कुछ विशेषताएं को लेकर होंगी। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेंगी और इसके पूरा होने के बाद पॉलिसीधारक को जीवन भर बीमा राशि का 10 प्रतिशत मिलता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सेवा बाजार में हलचल लाएगी, क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि वह कितना भुगतान कर रहा है और 20-25 सालों के बाद उसे कितना प्रतिफल मिलेगा।

Advertisement

नई सर्विस में लोन सुविधा और समय से पहले निकासी भी इस नई सेवा की फीचर्स में शामिल होंगे। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में एलआईसी की नई पॉलिसी प्रीमियम आय (व्यक्तिगत) सिगमेंट में 2.65 प्रतिशत बढ़कर 25,184 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 24,535 करोड़ रुपये थी। नया पॉलिसी प्रीमियम जीवन बीमा करार के पहले पॉलिसी वर्ष में देय बीमा प्रीमियम या पॉलिसीधारक द्वारा किए जाने वाला एकमुश्त भुगतान होता है।

Advertisement

नोट: यह निवेश की सलाह नहीं है। कृपया निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।