नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। कंपनी सरकारा द्वारा संचालित है और निवेशकर्ताओं को निवेश के अलग-अलग प्लान ऑफर करती है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता। ऑनलाइन ऐसे चेक करें LIC Policy स्टेटस , काफी आसान है तरीका ये भी पढ़ें
एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। कंपनी टर्म पॉलिसी, लाइफ इंश्योरेंस, पेंशन, एंडोमेंट आदि प्लान ऑफर करती है। इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है।
आज हम आपको लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के बारे में बताएंगे। यहां निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। यह एक पार्टिसिपेटिंग गैर-लिंक्ड पॉलिसी है जो निवेशकर को सुरक्षा और बचत मुहैया करवाती है। आप इसमें रोजाना 134 रुपये का निवेश कर 73 लाख रुपये हासिल कर सकते हैं। इसके साथ में 16,00,000 रुपये का लाइफ टाइम रिस्क कवर का लाभ मिलता है। यानी पॉलिसीधारक को निवेश और बीमा दोनों का लाभ पॉलिसीधारक को मिलता है।
यह पॉलिसी प्लान 15 से 35 साल टर्म के साथ आती है। इस पॉलिसी में कम से कम 18 से 50 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति पॉलिसी में निवेश करने के लिए पात्र है। एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी में न्यूनतम सम एश्योर्ड एक लाख रुपये और अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। एलआईसी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बीमा पॉलिसियों में से एक है।
अब सवाल यह है कि कैसे और कब तक हमें रोजाना 134 रुपये का निवेश इस पॉलिसी में करना होगा कि हमें रिटर्न में 73 लाख रुपये की मोटी रकम मिल सके। इसे एक उदाहरण से समझने की कोशिश करेंगे
उम्र: 28
टर्म: 34
एडीडीएबी: 1600000
डेथ सम एश्योर्ड: 2000000
बेसिक सम एश्योर्ड: 1600000
ये रहा पूरा कैलकुलेशन
फर्स्ट ईयर प्रीमियम 4.5 फीसदी टैक्स के साथ
वार्षिक: 50237 (48074 + 2163)
अर्धवार्षिक: 25392 (24299 + 1093)
त्रैमासिक: 12833 (12280 + 553)
मंथली: 4277 (4093 + 184)
वाईएलवाई मोड औसत प्रीमियम/प्रतिदिन: 137
फर्स्ट ईयर प्रीमियम भरने के बाद घटे हुए टैक्स के साथ
वार्षिक: 49156 (48074 + 1082)
अर्धवार्षिक: 24846 (24299 + 547)
त्रैमासिक: 12556 (12280 + 276)
मंथली: 4185 (4093 + 92)
वाईएलवाई मोड औसत प्रीमियम/प्रतिदिन: 134
कुल अनुमानित देय प्रीमियम: 1672385 रुपये
मैच्योरिटी के समय कुल अनुमानित रिटर्न:
सम एश्योर्ड: 1600000
बोनस: 2502400
फाइनल एडिशनल बोनस: 3280000
मैच्योरिटी के समय कुल अनुमानित रिटर्न: 7382400 और लाइफ टाइम 1600000 रुपये का रिस्क कवर
यूं समझे कि अगर कोई व्यक्ति 28 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करना शुरू करता है। और वह 34 साल टर्म प्लान के साथ 1600000 सम एश्योर्ड प्लान को फिक्सड करता है तो इस लिहाज से उसे रोजाना 134 रुपये का निवेश करना होगा। इस तरह कुल 34 साल निवेश करने के बाद पॉलिसीधारक को 1600000 रुपये का एसए, 2502400 का बोनस और 3280000 रुपये फाइनल एडिशनल बोनस के रूप में मिलेंगे। इस तरह मैच्योरिटी के समय यानी 61 साल की उम्र में पॉलिसीधारक को कुल 7382400 रुपये मिलेंगे। वहीं पॉलिसी अवधि के दौरान किसी अनहोनी के चलते परिवार को 1600000 रुपये का रिस्क कवर की गारंटी तो मिलती है।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!