LIC Recruitment 2024 Apply Process: भारतीय जीवन बीमा निगम में सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती के लिए अप्लाई प्रोसेस शुरू गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2024 से शुरू हो चुकी थी। अगर आप भी एलआईसी में जॉब करना चाहते हैं और आपने 12वीं पास कर लिया है तो आप इसमें अप्लाई कर सकते हैं। चलिए हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

जॉब करने के लिए ये है योग्यता

Advertisement

सुपरवाइजर पदों के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको 12वीं कक्षा को उत्तीर्ण अनिवार्य है। यह योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए। इसके अलावा आयु की बात करें तो यह 18 साल से अधिकतम आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए। आपके आयु की गणना भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी लेकिन आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इस जॉब के लिए अगर आप अप्लाई कर रहे हैं तो आपको इसके फॉर्म के लिए कोई भी फीस देने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

ऐसे होगा नौकरी के लिए सेलेक्श

कुल 50 पदों पर सुपरवाइजर के लिए भर्ती की जा रही है। इसमें आपका चयन शैक्षणिक योग्यता, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं अन्य नियमों के अनुसार किया जाएगा। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी फूल-टाइम और पार्ट-टाइम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इतनी मिलेगी सौलरी

इस पोस्ट के लिए सैलरी 11,000 रुपये से 21,700 तक रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है। सैलरी के लिए अगर आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप LIC Supervisor Notification 2024 Pdf को भी डॉउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को भरने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर 2024 है।

Advertisement

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसमें आपको "Recruitment" के सेक्शन पर क्लिक करना होगा और फिर "LIC Supervisor Recruitment 2024" को सही से पढ़ाना होगा। इसके बाद अप्लाई ऑनालइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरें।
  • फिर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म को चेक कर लें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- Mumbai Room Rent: 500 रु मुंबई में रूम का किराया! बाथरूम से भी छोटा कमरा, Zomato डिलीवरी बॉय ने शेयर की वीडियो