नई द‍िल्‍ली: एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। देश की सबसे बड़ी और सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी हमेशा से लोगों के ​भविष्य को सुरक्षित बनाते हुए नई पॉलिसी पेश करता है। LIC बीमाधारकों के लिए जरूरी खबर: 31 मार्च तक निपटा लें ये काम

Advertisement

आधार के जर‍िए कमाएं करीब 4 लाख रुपए
एलआईसी की कई छोटी बचत योजनाएं हैं जिनमें ग्राहकों को कम प्रीमियम देना पड़ता है। इनमें एक है आधार स्तंभ पॉलिसी (Plan-943)। अगर आपके पास आधार है तो आप इसके जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। दरअसल, एलआईसी अपने ग्राहकों के लिए एक खास पॉलिसी लेकर आया है। इसके जरिए आप लगभग 4 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। पॉलिसी की खास बात यह है कि इसका फायदा वही ग्राहक ले सकते हैं जिनके पास पहले से आधार कार्ड हो।

Advertisement

30 रुपये न‍िवेश पर म‍िलेगा 4 लाख रुपया

इस पॉलिसी की खासियत है कि इसमें आप अगर रोज सिर्फ 30 रुपये निवेश करेंगे तो मेचुरीटी के बाद आपको करीब 4 लाख रुपये मिलेंगे। सबसे खास बात यह है कि इसमें डेथ बेनिफिट और दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं। एलआईसी की वेबसाइट licindia.in पर मौजूद डिटेल के अनुसार एलआईसी आधार स्तंभ एक बीमा पॉलिसी है, जिसमें सुरक्षा और बचत दोनों मिलता है। यह प्लान सिर्फ पुरुषों के लिए है और इस एलआईसी योजना को खरीदने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। एलआईसी की इस छोटी बचत योजना में कुछ राइडर्स के साथ डेथ और मेचुरीटी बेनिफ‍िट भी है।

जानि‍ए पॉल‍िसी की खासियत
  • इस पॉलिसी को लेने के लिए पॉलिसी होल्डर की उम्र 8 से 55 साल के बीच होनी चाहिए।
  • योजना की मेचुरीटी के समय आवेदक की अधिकतम उम्र 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • वहीं आधार स्तंभ पॉलिसी के तहत दी जाने वाली न्यूनतम मूल राशि 75,000 रुपये जबकि अधिकतम मूल राशि 3,00,000 रुपये है।
  • इसमें मूल राशि 5,000 रुपये के मल्टीप्ल्स में दिए जाते हैं।
  • यह पॉलिसी 10 से 20 साल के लिए हैं।
  • इसकी खास बात ये है कि इस योजना के तहत रिस्क कवरेज पॉलिसी जारी होने की तारीख से तुरंत शुरू हो जाता है।
प्रीमियम और मेचुरीटी के बारे में जानें यहां

आधार स्तम्भ एलआईसी परिपक्वता कैलकुलेटर यदि एलआईसी पॉलिसी सब्सक्राइबर की उम्र 20 साल है, तो उसका प्रीमियम और मेचुरीटी कुछ इस तरह होगा। पहले साल के लिए वार्षिक प्रीमियम 10,821 रुपये, 6 महीने के लिए 5,468 रुपये, 3 महीने का प्रीमियम 2,763 रुपये और मासिक प्रीमियम 921 रुपये होगा।

स्कीम का समय
सम एश्योर्ड- 3,00,000 रुपये लॉयल्टी एडिशन- 97,500 रुपये (निवेश पर 4.5 फीसदी सालाना रिटर्न) 20 साल निवेश करने के बाद 3.97 लाख रुपये मिलेंगे। यह पॉलिसी किसी नाबालिग बच्चे के लिए भी खरीदी जा सकती है जिसकी उम्र 8 साल से ज्यादा है।

मृत्यु के बाद भी मिलेंगे नॉमिनी को सभी फायदे

यह एक नॉन लिंक्ड और प्रोफ‍िट endowment assurance प्लान है। वहीं पॉलिसी खत्म होने से पहले पॉलिसी होल्डर की मौत होने पर उसके नॉमिनी डेथ बेन‍िफ‍िट के हकदार होंगे। जिससे परिवार की भविष्य की जरूरतों का ख्याल रखने में मदद मिलेगी। वहीं पॉलिसी होल्डर के जीवित रहने पर उसे मेचुरीटी बेन‍िफ‍िट मिलता है, जिसका भुगतान एकसाथ किया जाता है।