नई द‍िल्‍ली: एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। एलआईसी पॉल‍िसी में न‍िवेश करना लोगों की पहली पसंद है। देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है। LIC : इस पॉलिसी में करें न‍िवेश तो बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की चिंता हो जाएगी दूर

Advertisement

तो अगर आपने भी एलआईसी पॉलिसी ले रखी है, या आपके पास भी ऐसे फोन कॉल्स आते हैं जो आपको पॉलिसी के बारे में गलत सलाह देते हैं। अगर हां तो आप सावधान हो जाएं। इन दिनों धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। जालसाज अपनी बातों में लोगों को फंसाकर पॉलिसी की पूरी रकम को हड़प लेते हैं। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों को सावधान किया है।

Advertisement

एक गलत फोन कॉल से डूब जाएगा पूरा पैसा
आपकी जानकारी के ल‍िए बता दें कि एलआईसी ने ट्वीट करके बताया कि ग्राहक ऐसे फोन कॉल्स से सावधान रहें जो ग्राहकों को पॉलिसी की गलत जानकारी देकर ठगते हैं। धोखाधड़ी करने वाले ग्राहकों को एलआईसी अधिकारी, आईआरडीएआई अधिकारी बनकर कॉल कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पॉलिसी की रकम तुरंत दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी हुई है।

Advertisement

धोखाधड़ी से बचने के टिप्स

  • अगर आपको पॉलिसी के बारे में कोई जानकारी चाहिए तो आप ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर ही जानकारी लें।
  • किसी भी नंबर फोन करके पॉलिसी के बारे में जानकारी न लें।
  • इसके अलावा अगर कोई फर्जी कॉल आता है तो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा आप इस लिंक spuriouscalls@licindia.com पर भेजकर रिपोर्ट कर सकते हैं।
  • अनजान नंबर पर ज्यादा बात न करें, इसके अलावा अपनी कोई भी डिटेल शेयर न करें।
  • आप पॉलिसी सरेंडर के बारे में किसी को भी जानकारी न दें। इसके अलावा अगर कोई आपको ज्यादा फायदा दिलाने की बात करें तो उसे कोई जानकारी न दें।
  • फोन करने वाले व्यक्ति से कभी भी अपनी पॉलिसी डिटेल्स या कोई भी दूसरी जानकारी शेयर न करें।

फर्जी कॉल से रहें सावधान
एलआईसी के मुताब‍िक जारी किए गए अलर्ट में साफ कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों को कोई भी पॉलिसी सरेंडर करने का सुझाव नहीं देती है। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वो इन अपुष्ट नंबर से आए फोन कॉल्स को अटेंड न करें।