SEBI : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अगले आदेश तक 3 व्यक्तियों, जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से एंप्लॉय योगेश गर्ग और योगेश गर्ग के रिश्तेदारों को प्रत्यक्ष रूप और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिभूतियों में खरीदने और बेचने या व्यवहार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Advertisement

यह मामला एलआईसी में फ्रंट-रनिंग से संबंधित है, 5 संस्थाओं ने 2 करोड़ 44 लाख रु के अवैध फायदे को जप्त कर लिया है। इस लिस्ट में योगेश गर्ग, सरिता गर्ग, कमलेश अग्रवाल, वेद प्रकाश का नाम शामिल हैं।

Advertisement

सेबी के आदेश में कहा गया है कि 5 व्यक्तियों और संस्थानों को आदेश की डेट से तीन महीने के अंदर या फिर अनुबंध के एंड पर, इन दोनों को में से जो भी पहले हो। किसी भी एक्सचेंज ट्रेडेड डेरिवेटिव अनुबंधों में खुली स्थिति को बंद करना होगा।

सेबी की तरफ से अपने आदेश में कहा गया है कि उक्त संस्थाओं को ट्रांजेक्शन के संबंध में पे इन और पे आउट दायित्वों को निपटाने की अनुमति है, अगर कोई हो, जो इस आदेश की तारीख पर और ट्रेडिंग बंद होने से पहले हुआ हो।

Advertisement

वर्ष 2011 में योगेश गर्ग को एलआईसी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद योगेश गर्ग को एलआईसी के रोहतक, कोलकाता और दिल्ली कार्यालयों में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य किया।

योगेश गर्ग ने मई 2019 से अप्रैल 2022 के महीने तक मुंबई में एलआईसी के निवेश विभाग में एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य किया। एलआईसी में जो निवेश विभाग होता है। इस विभाग को एक संवेदनशील विभाग माना जाता है।

Advertisement

सेबी की तरफ से कहा कि एलआईसी में एक डीलर के रूप में योगेश गर्ग को बड़े कस्टमर्स एलआईसी के आसान खरीदी और बिक्री के आदेशों के आकार और वक्त के बारे में गोपनीय और इसके साथ ही गैर-सार्वजनिक जानकारी के बारे में गया था। यह परीक्षण अवधि के दौरान अंतर्निहित स्क्रिप की प्राइज को प्रभावित कर सकता था।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की तरफ से भारतीय जीवन बीमा निगम को सलाह दी गई है कि एलआईसी अपनी मौजूदा प्रक्रियाओं समीक्षा करे और अपने कर्मचारियों के द्वारा निवेश की गतिविधियों के संबंध में किसी भी धोखाधड़ी, हेरफेर या अनुचित बिजनेस प्रथाओं के रोकने, पता लगाने और उन्हें दूर करने के लिए सभी जरूरी अतिरिक्त उपाय करें।

LIC Aadhaar Shila Plan से आप कैसे कमा सकते हैं लाखों रुपए | Good Returns
Advertisement

एक बिजनेस की गतिविधि के लिए फ्रंट-रनिंग के रूप में विचार करने के लिए दो जरूरी कारकों को निर्धारित करने की जरूरत होती हैं।