नई दिल्‍ली, मई 3। एलआईसी ग्राहकों के लिए समय-समय पर खास स्कीम लेकर आती रहती है। जि‍ससे पॉल‍िसीधारकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। गरीब से लेकर अमीर तक एलआईसी से जुड़े हुए हैं। एलआईसी की पॉलिसी हर क‍िसी के जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। आज हम आपको एलआईसी एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताएंगे, जिसमें एक बार पैसा लगाने पर रिटायरमेंट के बाद आपकी कमाई होती रहेगी। आपको आज सरकारी कंपनी एलआईसी की एक खास स्कीम के बारे में बताते हैं। LIC देती है 12000 रुपये की पेंशन, जानिए किस पॉलिसी में यह फायदा

Advertisement

बेहतर भविष्य के ल‍िए बढ़‍िया प्‍लान
दरअसल एलआईसी की न्यू जीवन शांति स्कीम एक पेंशन स्कीम है। जिसमें आपको हर साल एक लाख रुपए की निश्चित रकम मिलती रहेगी। इसे आप अपने भविष्य के लिए शुरू कर सकतें है। इस पॉलिसी की खास बात यह है कि इसमें पॉलिसीधारक को एक तय रकम हर साल या हर महीने मिलती है। इस पॉलिसी में आपके पास पास तुरंत या फिर 5, 10, 15 एवं 20 साल बाद पेंशन शुरू कराने का विकल्प मिलता है।

Advertisement

हर साल 1 लाख रुपए से अधिक की कमाई

ऐसे समझे आपने 35 साल की उम्र में एलआईसी की जीवन शांति स्कीम की शुरूआत की और 20 साल बाद अपनी पेंशन निर्धारित कर सकते हैं। इस पॉलिसी के तहत आपको 21.6 फीसदी का ब्याज सालाना आधार पर पेंशन के रुप में मिलेगी। अगर आप इस पॉलिसी में एकमुश्त 5 लाख रुपए का निवेश करते हैं। तो आपको 20 साल बाद पेंशन के रुप में हर साल 1.05 लाख रुपए की रकम सालाना आधार पर मिलती रहेगी। हालांकि आप चाहे तो अपनी पेंशन की रकम 5,10 या 15 साल बाद भी शुरू कर सकते है लेकिन इसमें रिटर्न कम मिलेगा।

न्यू जीवन शांति पॉलिसी में मिलती है ये भी सुविधाएं
  • इस स्कीम में एक निश्चित अवधि के बाद निश्चत रकम मिलनी शुरू हो जाती है। इस स्कीम में 30 से 85 साल के लोग निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी पर लोन भी लिया जा सकता है।
  • अगर आपको इस पॉलिसी में कोई दिक्कत नजर आती है तो आप इसे 3 महीने बाद सरेंडर भी कर सकते हैं।
  • पॉलिसी शुरू होने के एक से 20 साल के बीच कभी भी पेंशन शुरू कर सकते है।
  • लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि जो विकल्प आपने पॉलिसी लेते समय चुना है उसे बाद में बदला नहीं जा सकता है।
एलआईसी पॉलिसी स्टेट्स ऑनलाइन कैसे करें चेक
  • अपनी पॉलिसी स्टेट्स को जानने के लिए एलआईसी के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाएं।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट लिंक https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register पर जाएं।
  • अब यूजर का नाम, जन्म तिथि, पासवर्ड दर्ज करें और 'Go' पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर ग्राहकों के लिए पॉलिसी टूल को लिस्टेड करने वाला एक पेज खुल जाएगा।
  • अब, 'एनरोल की गई पॉलिसी देखें विकल्प चुनें।
  • नामांकन की तारीख, प्रीमियम राशि और बोनस के साथ सभी रजिस्टर्ड पॉलिसी वाला एक पेज खुलेगा।
  • ग्राहक पॉलिसी नंबर पर क्लिक करके पॉलिसी की स्थिति देख सकते हैं।