नई दिल्ली, नवंबर 17। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। यदि आप इस कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल एलआईसी ने सलाहकार (कंसल्टेंट) पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं और इसके लिए अधिसूचना जारी की है। एलआईसी ने बीमा सलाहकार के पद के लिए लोक प्रशासन और रक्षा विभाग में 100 से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो लोग एलआईसी में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि भर्ती नई दिल्ली के लिए की जा रही है। आपको एक विपणन कार्यकारी (मार्केटिंग एक्जेक्यूटिव) के तौर पर कामकाज करना होगा।
इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले किसी भी व्यक्ति के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ये नौकरी पार्ट टाइम है और चयनित लोगों को 7,000 रु से 25,000 रु तक का वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस लिंक (https://www.ncs.gov.in/job-seeker) पर जाएं। ऊपर बताए गए एलआईसी पद के लिए सर्च करें। नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और अपनी एलिजिबिलिटी कैल्कुलेट करें। आखिर में ऑनलाइन आवेदन करें और रेफ्रेंस के लिए एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
इन पदों के लिए अधिसूचना को 11 नवंबर 2021 को पोस्ट किया गया है। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है। एलआईसी भर्ती 2021 के बारे में बता दें कि रिक्तियों की संख्या 100 है, जबकि ऑर्गेनाइजेशन टाइप सेंट्रल गवर्नमेंट, सेक्टर लोक प्रशासन और रक्षा, जबकि फंक्शनल एरिया मार्केटिंग और सेल्स और फंक्शनल रोल मार्केटिंग एक्जेक्यूटिव है।
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। यानी आप बिना किसी आवेदन शुल्क के ही इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जिन लोगों को भर्ती मिलेगी, उन्हें मासिक आधार पर सैलेरी दी जाएगी। ये आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक (https://www.ncs.gov.in/job-seeker/Pages/ViewJobDetails.aspx?A=w1BcJXzB%2BW4%3D&U=&JSID=idBq5XF6sNQ%3D&RowId=idBq5XF6sNQ%3D&OJ=7k4L7QQ5IOM%3D) है, जहां से आप सारी डिटेल ले सकते हैं। बता दें कि पूर्व सर्विसमैन को भर्ती में वरीयता दी जाएगी। इससे पहले एलआईसी ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 'चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर' के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। इच्छुक उम्मीदवारों के पास 12 अक्टूबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन करने का मौका था। अहम बात यह है कि इस पोस्ट के लिए आवेदक का चार्टर्ड एकाउंटेंट होना जरूरी था। वहीं उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से 57 वर्ष के बीच मांगी गयी थी।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित