नई दिल्ली, मई 8। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ को करीब दो गुना अभिदान मिल चुका है। इस आईपीओ में गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा भी पूरी तरह से भर चुका है। एलआईसी के आईपीओ का आज अंतिम दिन है। विशेष सुविधा के तहत एलआईसी आईपीओ को शनिवार और रविवार को भी सब्सक्राइब करने का मौका दिया गया था। इस आईपीओ में बिक्री के लिए 16.2 करोड़ शेयरों की तुलना में अभी तक करीब 26.83 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई जा चुकी हैं। एलआईसी के आईपीओ में कल यानी 9 मई 2022 तक निवेश किया जा सकता है।

Advertisement

जानिए एलआईसी आईपीओ की कौन सी कैटेगरी कितनी सब्सक्राइब हुई

बीमाधारकों का हिस्सा : 4.67 गुना सब्सक्राइब
कर्मचारियों का हिस्सा : 3.54 गुना सब्सक्राइब
खुदरा निवेशकों का हिस्सा : 1.46 गुना सब्सक्राइब
गैर संस्थागत निवेशकों : 1.08 गुना सब्सक्राइब

Advertisement

करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना

भारत सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर इस आईपीओ के जरिए करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। एलआईसी आईपीओ का 10 फीसद हिस्सा कंपनी के मौजूदा पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित है। वहीं, आईपीओ में एलआईसी के कर्मचारियों के लिए 15 लाख शेयर आरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा आईपीओ में 35 फीसदी शेयर खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हैं।

Advertisement

एलआईसी आईपीओ एक नजर में

एलआईसी लाई देश का सबसे बड़ा आईपीओ
एलआईसी आईपीओ से जुटाएगी 21000 करोड़ रुपये
एलआईसी आईपीओ की पॉलिसीधारकों को दी गई एसएमएस से जानकारी
एलआईसी आईपीओ आज से खुला
एलआईसी आईपीओ 9 मई को शाम 5 बजे बंद होगा
एलआईसी आईपीओ की लाट साइज 15 शेयर
एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंक 902 रु से 949 रुपये तक
एलआईसी आईपीओ में खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 45 रुपये की छूट
एलआईसी आईपीओ में पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट
एलआईसी आईपीओ में बेचे जा रहे हैं 22.13 करोड़ शेयर
एलआईसी आईपीओ में एंकर निवेशकों ने किया 5,627 करोड़ रु का निवेश
एलआईसी आईपीओ की लिस्टिंग 17 मई को संभव

Advertisement