नयी दिल्ली। एलआईसी देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। मगर क्या आप जानते हैं कि आप जो पैसा एलआईसी को बतौर प्रीमियम देते हैं उसका वो क्या करती है? असल में एलआईसी इस पैसे को कई अलग-अलग जगहों पर निवेश करती है। जिन जगहों पर एलआईसी ये पैसा लगाती है उनमें शेयर बाजार भी शामिल है। आंकड़ों के अनुसार एलआईसी को शेयर बाजार में करीब 1.65 लाख करोड़ रु का मुनाफा हुआ। सितंबर तक एलआईसी की शेयर बाजार में निवेश मूल्य 77 अरब डॉलर यानी करीब 5.7 लाख करोड़ रु पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में एलआईसी को शेयर बाजार में किए गए निवेश पर 40 फीसदी का मुनाफा। इससे पहले 2018 की मार्च तिमाही में एलआईसी का शेयर बाजार में निवेश 84 अरब डॉलर का था, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
दूसरी तिमाही यानी सितंबर अंत से अब तक शेयर बाजार 13 फीसदी ऊपर गया है। इस लिहाज से एलआईसी की निवेश राशि भी बेशक इतनी ही न बढ़ी हो मगर उसमे अच्छा-खासा इजाफा हुआ होगा। कोटक इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के मुताबिक मार्च में एलआईसी की शेयर बाजार में होल्डिंग 4 अरब डॉलर की थी। जब बीएसई की मार्केट कैप 102 अरब डॉलर थी। मार्च 2010 एलआईसी की शेयर बाजार में होल्डिंग 59 अरब डॉलर पर पहुंच गई, जब तक मार्केट कैप 1.14 लाख करोड़ डॉलर हो गई थी।
इसके बाद मार्च 2018 में एलआईसी की होल्डिंग 84 अरब डॉलर पहुंच गई। उस समय मार्केट कैप 1.67 लाख करोड़ डॉलर हो गई थी। इसके बाद मार्च 2019 में मार्केट कैप 1.8 लाख करोड़ डॉलर हो गई। तब एलआईसी की होल्डिंग 81 अरब डॉलर थी। अब मार्कट कैप 1.77 लाख करोड़ डॉलर है, जिसमें से एलआईसी की होल्डिंग 77 अरब डॉलर की है।
बता दें कि इस साल मार्च समाप्ति पर एलआईसी की शेयर बाजार में होल्डिंग करीब 55 अरब डॉलर की थी, जो सितंबर तक 40 फीसदी बढ़ कर 77 अरब डॉलर की हो गई। यानी इस दौरान एलआईसी को निवेश पर 22 अरब डॉलर (करीब 1.65 लाख करोड़ रु) का मुनाफा हुआ। हालांकि अप्रैल-सितंबर छमाही में एलआईसी ने शेयर बाजार में 55 हजार करोड़ रु का निवेश भी किया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 32,800 करोड़ रु का निवेश किया था।
मार्च 2020 में एलआईसी की शेयर बाजार में होल्डिंग गिर कर 55 अरब डॉलर रह गई थी, जो पिछले 6 सालों का सबसे निचला स्तर है। तब कोरोना महामारी की चिंता के बीच शेयर बाजार 35 फीसदी तक लुढ़क गया था। कोटक की रिपोर्ट बताती है 1 अक्टूबर से 4 दिसंबर के बीच बाजार 13 प्रतिशत चढ़ कर 45,079 पर पहुंच गया है और अगर एलआईसी की होल्डिंग भी इसी अनपात में बढ़ी हो तो ये अब लगभग 87 अरब डॉलर होनी चाहिए, जो इसके मार्च 2018 में रिकॉर्ड 84 अरब डॉलर से अधिक होगा।
जुलाई-सितंबर में एलआईसी ने कुछ शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई है। इनमें यस बैंक, एचडीएफसी एएमसी, महानगर गैस, कंटेनर कॉर्पोरेशन और अल्केम लैब शामिल हैं। इसने बैंक ऑफ बड़ौदा, जीएमआर इंफ्रा और सिप्ला में हिस्सा घटाया भी।
More Articles
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?