Bank of Baroda और एलआईसी के शेयरों की आज चल काफी सुस्त दिख रही है। देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और यह हिस्सेदारी 5 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।
हालांकि दोनों के ही शेयरों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। अगर हम बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों की बात करें तो फिर बीएसई पर बीओबी का शेयर 1:16 बजे 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 193.80 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वही, एलआईसी के शेयर की बात करें तो फिर 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 609.50 रु के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
जानिए एलआईसी की बीओबी की अब कितनी है हिस्सेदारी
21 नवंबर को एलआईसी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, एलआईसी ने बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली हैं और हिस्सेदारी को 5 फीसदी से ज्यादा कर ली है।
इसके साथ ही बैंक के शेयर की संख्या 25 करोड़ 78 लाख से बढ़ कर 26 करोड़ 2 लाख पर पहुंच गई। एलआईसी ने 24 लाख 39 हजार शेयर खुले बाजार में लेन-देन के माध्यम से 197.99 रुपये के औसत भाव पर खरीदे हैं यानी 20 नवंबर को पूरे हुए इस लेन-देन पर 48.3 करोड़ रुपये खर्च हुए। अब इस खरीदारी के बाद एलआईसी की बैंक ऑफ बड़ौदा में हिस्सेदारी 5.031 प्रतिशत हो गई है।
बैंक का फंड जुटाने का प्रयास
बैंक ने इस महीने की शुरूआत में एक एक्सचेंज फाइलिंग में बिजनेस ग्रोथ की फंडिंग जुटाने की योजना का खुलासा किया था। बैंक के अनुसार, इसके लिए वह टियर ॥ और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के माध्यम से 15 हजार करोड़ रु जुटाने की योजना बना रहा है।
बैंक की पूंजी जुटाने वाली कमेटी ने इसे लेकर 18 नवंबर को बैठक की। इस बैठक में टियर- II बॉन्ड के माध्यम से 5 हजार करोड़ रु और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के माध्यम से 10 हजार करोड़ रु जुटाने का फैसला किया गया।
बैंक के वित्तीय सेहत
अगर हम बैंक की वित्तीय सेहत की बात करें तो फिर सितंबर तिमाही में एसेट क्वालिटी में सुधार और हेल्दी कोर इनकम ग्रोथ के दम पर इसे 4 हजार 252.89 करोड़ रु का नेट प्राफिट हुआ जो वार्षिक आधार पर 28.3 प्रतिशत ज्यादा है। ब्याज से इसकी नेट इनकम भी वार्षिक आधार पर 6.4 प्रतिशत उछलकर 10 हजार 831 करोड़ रु हो गई।
यह भी पढ़ें: Amway India: कंपनी पर ED ने कसा शिकंजा, हजारों करोड़ की धोखाधड़ी उजागर
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत