नई द‍िल्‍ली: आप अगर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अपने ग्राहकों के लिए खास सुविधा लेकर आयी है। अगर आपने भी होम लोन ले रखा है तो आपको 6 महीने की ईएमआई नहीं देनी पड़ेगी। यानी कंपनी ने अपने ग्राहकों की 6 महीने की ईएमआई को माफ कर दिया है। बीते कल गुरुवार को कंपनी ने गृह वरिष्ठ योजना के तहत लोन लेने वाले ग्राहकों को यह सुविधा दी है।

Advertisement

इस ईएमआई पर मिलेगी छूट
बता दें यह स्कीम वेतनभोगी उधारकर्ताओं के साथ-साथ पेंशनभोगियों के लिए डिफॉल्ट बेनिफिट पेंशन स्कीम (डीबीपीएस) के अंतर्गत आती है। कंपनी ग्राहकों को 37वीं, 38वीं, 73वीं, 74वीं, 121वीं और 122वीं ईएमआई पर छूट देगी। ग्राहकों की जब ये ईएमआई देय होंगी तब छूट का लाभ मिलेगा।

Advertisement

इन लोगों को म‍िलेगा फायदा

गृह वरिष्ठ मार्केट में उपलब्ध एक अनोखा होम लोन प्रोडक्ट है। इस योजना के जरिए लोन लेने वाले की आयु 65 साल तक हो सकती है। मालूम हो कि कंपनी ने पेंशनर्स के लिए एक खास होम लोन प्रोडक्‍ट 'गृह वरिष्ठ' भी जारी किया है। इसके तहत कर्ज की अवधि ग्राहक के 80 साल उम्र होने तक या अधिकतम 30 साल रखी गई है जो भी इसमें पहले होगा। इस योजना के तहत तैयार मकान खरीदने वाले ग्राहक को 6 ईएमआई की छूट और निर्माणाधीन मकानों के लिए किस्त भुगतान पर 48 महीने की रोक जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

जुलाई में लॉन्च हुआ था यह प्रोडक्ट

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि गृह वरिष्ठ अपनी विशेषताओं के कारण, जुलाई 2020 में लॉन्च होने के बाद से अच्छी तरह से उठा है। कंपनी ने 3000 करोड़ रुपये के करीब 15,000 लोन का वितरण किया है। इस समय कंपनी की ओर से ग्राहकों को छह-ईएमआई की छूट दी जा रही है। कंपनी ने कहा कि वह वर्तमान में सिबिल स्कोर 700 और उससे अधिक के ग्राहकों को 15 करोड़ तक के होम लोन पर ब्याज की दर 6.90 फीसदी से शुरू होगी।

एलआईसी पॉलिसीधारक को दी ये खास सुव‍िधा