LIC eases claim settlement rules regarding Odisha train accident: उड़ीसा में हुए भयानक ट्रेन हादसे में सैकड़ों जानें चली गई हैं। वहीं इस हादसे में हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस भयानक हादसे को देखते हुए एलआईसी ने बड़ा कदम उठाया है। एलआईसी ने इस हादसे के शिकार लोगों के लिए क्लेम सेंटलमेंट के नियम आसान कर दिए हैं।

Advertisement

एलआईसी ने इसी के साथ हादसे में शिकार लोगों और उनके परिवारों को तुरंत सहायत पहुंचाने के लिए एक विशेष कॉल सेंटर भी स्थापित किया है। इसके अलावा मंडल और शाखा स्तर पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

Advertisement

एलआईसी के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने एक बयान जारी कर कहा कि हम ओडिशा के बालासोर में हुई दुखद ट्रेन दुर्घटना से बहुत दुखी हैं। एलआईसी प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। वित्तीय राहत देने और दावा निपटान में तेजी लाने के लिए कई कदम उठाएं हैं।

एलआईसी पॉलिसी और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावेदारों की कठिनाइयों को कम करने के लिए कई रियायतों की भी घोषणा की गई है। इसमें कहा गया है कि पंजीकृत मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले रेलवे, पुलिस या किसी राज्य या केंद्रीय प्राधिकरण की तरफ से प्रकाशित हताहतों की सूची को मृत्यु के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

Advertisement

दावे से संबंधित प्रश्नों का जवाब देने और दावेदारों को सहायता प्रदान करने के लिए निगम ने मंडल और शाखा स्तर पर एक विशेष हेल्प डेस्क व एक कॉल सेंटर नंबर की स्थापना की है। इसका नंबर 022-68276827 है।

एलआईसी ने बयान में कहा है कि यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे कि दावेदारों तक पहुंचा जाए और प्रभावित परिवारों के दावों का तेजी से निपटारा किया जाए।

Odisha News: इस वजह से टकरा जाती हैं ट्रेन, Coromandel Express Accident का मुख्य कारण | GoodReturns
Advertisement

रेल मंत्रालय और पीएमओ भी देगा आर्थिक सहायत

ओडिशा में हुए इस भयावह ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को रेल मंत्रालय 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देगा। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को भी 2-2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है।

वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के लिए 2 लाख रुपये, घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। पीएमओ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

Advertisement