नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बीमा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है। एलआईसी ने उस जगह से पैसा कमा लिया है, जहां से दुनियाभर में डर फैला हुआ है। आमतौर पर एलआईसी खतरे उठाने में विश्वास रखती है, लेकिन यह ऐसा नहीं होता है कि उसके निवेशकों को नुकसान हो। धीरे धीरे एलआईसी ने इतना अनुभव हासिल कर लिया है कि उसे अब बड़ा खिलाड़ी मान लिया गया है।
एलआईसी ने शेयर बाजार से एक बार फिर तगड़ी कमाई कर ली है। यह कमाई इसलिए मायने रखती है कि जब पूरी दुनिया शेयर बाजार से डर रही थी, उस वक्त एलआईसी कमाई के मौके खोज रही थी। यह काफी हिम्मत का काम था, जिसे एलआईसी ने कर दिखाया। पिछले 6 महीनों में इक्विटी मार्केट से एलआईसी ने जमकर कमाई की है।
मार्च 2020 में शेयर बाजार में आई भारी गिरावट का एलआईसी ने पूरा फायदा उठाया है। एलआईसी देश की सबसे बड़ी घरेलू संस्थागत निवेशक है। एलआईसी चालू वित्त वर्ष में अब तक यानी करीब 6 महीने में शेयर बाजार से करीब 15,000 करोड़ रुपये कमा चुकी है। एलआईसी ने पिछले साल इसी समय के दौरान करीब 18500 करोड़ रुपये की कमाई थी। इस प्रकार इस साल एलआईसी को पिछले साल की तुलना में करीब 80 फीसदी ही मुनाफा हुआ है, लेकिन स्थिति को देखते हुए यह काफी कहा जा सकता है। ऐसे में अगर कोई शेयर से निवेश कर कमाई करना चाहता है तो उसे एलआईसी के पोर्टफोलियो पर नजर डाल लेना चाहिए।
ईटी में छपी खबर के मुताबित एलआईसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि कंपनी ने बीते 6 महीनों में देश के इक्विटी बाजार में करीब 50,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस अधिकारी के अनुसार एलआईसी धारणा के विपरीत चलने वाली निवेशक कंपनी है। हमें मार्च में मौका मिला, जब शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। उस समय हमने निवेश किया और फिर जब बाजार चढ़े तो हमने मुनाफावसूली कर ली। इस अधिकारी के अनुसार कंपनी ने पिछले 6 महीनों में इक्विटीज, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज, कॉरपोरेट बॉन्ड और स्टेट डेवलपमेंट लोन में 2.6 लाख करोड़ रुपये निवेश किया है। वहीं चालू वर्ष में अभी उसकी 2 लाख करोड़ रुपये और निवेश करने की योजना है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन