नई दिल्ली, अप्रैल 21। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कोरोना काल के दौरान भी 1.84 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड नया प्रीमियम हासिल किया है। इससे सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि कंपनी ने इसी दौरान 1.34 लाख करोड़ रुपये का भुगतान अपने पॉलिसीधारकों को किया भी है।

Advertisement

चुनौती भरा था साल

पिछले एक साल में कोविड 19 की वजह से चुनौती भरा चल रहा है। लेकिन एलआईसी ने इन सभी से निपटते हुए शानादा काम किया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान पहली बार एलआईसी ने फर्स्ट ईयर प्रीमियम इनकम के रूप में 56,406 करोड़ रुपये हासिल किया है। यह पैसा इंडिविजुअल इंश्योरेंस बिजनेस से आया है। यह इससे पहले साल की तुलना में करीब 10.11 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement

2 करोड़ से ज्यादा पॉलिसी बेंची

एलआईसी ने बीते वर्ष के दौरान 2.10 करोड़ बीमा पॉलिसीज बेची हैं। इसमें से 46.72 लाख पॉलिसीज सिर्फ मार्च 2021 में ही बेची गई हैं। बीमा पॉलिसीज के मामले में एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी मार्च 21 के दौरान 81.04 प्रतिशत रही। वहीं पिछले साल यह हिस्सेदारी 74.58 फीसदी थी। वहीं एलआईसी की फर्स्ट ईयर प्रीमियम में बाजार हिस्सेदारी इस साल मार्च में 64.74 फीसदी रही, जबकि पूरे साल के दौरान यह 66.18 प्रतिशत है।

Advertisement

नए चैनल से भी बेची काफी पॉलिसियां

2020-21 के दौरान एलआईसी और इसके बीएंडएसी चैनल ने 2.46 लाख पॉलिसीज बेची हैं। वहीं इन पॉलिसी से 1,862.73 करोड़ रुपये का प्रीमियम मिला है। 1 साल पहले की तुलना में यह प्रीमियम 23.46 फीसदी ज्यादा है।

एलआईसी ने दी बड़ी राहत

एलआईसी ने बीमाधारकों को बड़ी राहत दी है। कोरोना महामारी के इस संकट काल में लोगों को कम से कम घर स निकलना पड़े, इसके लिए एलआईसी ने मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम के साथ करार किया है। बीमाधारकों को अब तक एलआईसी मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलती रहेगी। अब बीमा कंपनी ने इसमें एक और नई सुविधा को जोड़ दिया है। अब आप पेटीएम वॉलेट के जरिए अपनी पॉलिसी की प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।

Advertisement