नयी दिल्ली। कोरोना महामारी फैलने के मद्देनजर लोग अपने स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसी को लेकर पहले से कई गुना सतर्क हो गए हैं। बीमा की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है। इसीलिए हम आपके लिए एलआईसी, देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी, एक खास पॉलिसी की जानकारी लेकर आए हैं। जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं वे ही इस पॉलिसी को ले सकते हैं। ऐसे कर्मचारियों के लिए एलआईसी ने एलआईसी आम आदमी बीमा योजना शुरू की थी, जिसमें एक्सीडेंटल डेथ कवर के साथ-साथ लाइफ-टाइम कवर मिलता है। एलआईसी की इस पॉलिसी को लेने वाले के दो बच्चों को स्कॉलरशिप बेनेफिट भी मिलेगा।
एलआईसी आम आदमी बीमा योजना नोडल एजेंसी मॉडल पर आधारित है। नोडल एजेंसियों में पंचायत, गैर सरकारी संगठन और स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। आप नोडल एजेंसी योजना में शामिल होने के लिए करीबी पेंशन और स्वयं सहायता समूह कार्यालय या किसी भी एलआईसी कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
एलआईसी आम आदमी बीमा योजना का प्रीमियम प्रति वर्ष 200 रुपये है, जिसमें से 50 प्रतिशत या 100 रुपये का भुगतान राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सरकार (जो भी पॉलिसी धारक के लिए लागू होता है) द्वारा किया जाएगा। तो एलआईसी पॉलिसी धारक को केवल 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यानी एलआईसी आम आदमी बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए आपको प्रति वर्ष केवल 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
एलआईसी आम आदमी बीमा योजना के तहत पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की प्राकृतिक मृत्यु के मामले में बीमित व्यक्ति को 30,000 रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है। इसका अर्थ है कि एलआईसी की इस पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर 30,000 रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया नॉमिनी को किया जाएगा।
इस एलआईसी पॉलिसी में बीमाधारक को बीमा अवधि के दौरान दुर्घटना की स्थिति में एक्सीडेंटल डेथ या विकलांगता बेनेफिट भी दिया जाता है। एलआईसी आम आदमी बीमा योजना की डिटेल के अनुसार एलआईसी इंडिया पॉलिसीधारक को एक्सीडेंटल विकलांगता के लिए 37,500 रुपये और आकस्मिक मृत्यु के मामले में नॉमिनी व्यक्ति को 75,000 रु का जीवन बीमा कवर देती है।
18 से 59 वर्ष की आयु का कोई भी भारतीय एलआईसी आम आदमी बीमा योजना खरीद सकता है। बता दें कि 1 अप्रैल 2021 से सरल पेंशन योजना भी शुरू होने जा रही है। यह एक स्टैंडर्ड इंडिविजुअल इमीडिएट एन्युटी प्रोडक्ट होगा। यानी आपको केवल एक ही प्रीमियम देना होगा और तुरंत पेंशन मिलने लगेगी, जो जीवन भर मिलती रहेगी। सरल पेंशन योजना के अनुसार आपके सामने दो एन्युटी विकल्प होंगे, जिनमें सिंगल लाइफ एन्युटी और जॉइंट लाइफ एन्युटी शामिल हैं। सरल पेंशन योजना में आप जो प्रीमियम देंगे वो भी आपको वापस मिल जाएगा। यदि आप लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस ऑप्शन चुनते हैं (जिसमें पेंशन किसी एक व्यक्ति को मिलेगी) तो जीवन भर आपको पेंशन मिलेगी।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!