Life Insurance Corporation: भारत की इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी एलआईसी दुनिया की 5 सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों में शुमार हो गई है। एक कंपनी के द्वारा जारी की गई रैंकिंग में भारतीय जीवन बीमा निगम को चौथा स्थान मिला है। इस रैंकिंग में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व की इंश्योरेंस कंपनियों को शामिल किया गया है। इसमें टॉप 50 इंश्योरेंस कंपनी में 21 कंपनियां यूरोप की भी है। वहीं अमेरिका एक ऐसा देश है जहां से सबसे अधिक जीवन बीमा कंपनियां है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एशिया की टॉप 50 कंपनियों में से 17 कंपनियां जीवन बीमा का हिस्सा रह हैं। इनमें जापान और चीन 5 इंश्योरेंस कंपनी के हेडक्वार्टर के साथ टॉप पर बने हुए हैं। यूनाइटेड स्टेट्स में आठ कंपनी के साथ नॉर्थ अमेरिका 12वें स्थान पर है। इसमें कनाडा और बरमुडा की भी दो-दो जीवन बीमा कंपनियां है।
गौरतलब है कि एलआईसी का कुल कैश भंडार 503.07 अरब डॉलर का है। इन इंश्योरेंस कंपनी की रैंकिंग 2022 में जीवन दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा के कैश कलेक्शन पर आधारित है। एलआईसी से भी ऊपर दुनिया की 3 बड़ी कंपनियां हैं, इनमें एलियांज एसआई 750.20 अरब डॉलर को साथ टॉप पर है। चाइना लाइफ इंश्योरेंस कंपनी कुल कलेक्शन 616.90 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर है। वहीं निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस तीसरे नंबर पर बरकरार है और इसका नकदि भंडारण 536.80 अरब डॉलर है।
एक वर्ल्ड इंश्योरेंस रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2023 तक भारत का इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़कर 131 अरब डॉलर पहुंच गया है जो 1 साल पहले मात्र 123 अरब डॉलर का है। गौरतलब है कि ग्लोबल लाइफ इंश्योरेंस में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 1.9 प्रतिशत की है।
आपको बताते चलें कि दुनिया के टॉप 50 बीमा कंपनियों में से 21 कंपनियां अकेले यूरोप से हैं। यह संख्या टॉप 50 में सबसे ज्यादा है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर किसी एक देश में सबसे ज्यादा बीमा कंपनियों की बात की जाए तो, अमेरिका उसमें नंबर एक पर है। आपको बताते चलें कि अमेरिका में करीब आठ बीमा कंपनियों का हेड क्वार्टर है। 7 कंपनी के इंश्योरेंस कंपनी के हेडक्वार्टर के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर आता है।
एक्सपर्ट की राय के अनुसार लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर के लिए एक से दूसरी जनरेशन मनी ट्रांसफर तक बड़े लेवल पर अडॉप्ट करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसी दिक्कत को ध्यान में रखते हुए कंपनी के एन्युटीज और बेनीफिट सेक्टर की लीडर सामंथा ने कहा कि दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं है जहां मनी ट्रांसफर का असर न महसूस रहा हो। सामंथा के अनुसार इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि उसके पास सही प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी की कमी है।
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन भले ही पांचवें नंबर पर है लेकिन कंपनी का मार्केट शेयर गिर कर 59 प्रतिशत रह गया है। वहीं अगर बात की जाए प्रीमियम इनकम की तो 2022 में भारत का 9वां स्थान था। आपको बताते चलें कि साल 2023 में भारत की इस रैंकिंग में सुधार हुआ और भारत दुनिया का सातवां सबसे ज्यादा प्रीमियम इनकम वाला देश बन गया।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत